- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,09 August , 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में संजोती पुस्तक ‘जीवन दर्शन-एक प्रतिबिंब’ का रविवार को गुरुग्राम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक के दौरान लोकार्पण किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के मुख्य संयोजक मनोहर लाल खट्टर ने न्यास के मुख्य ट्रस्टी स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक एवं सी. दास ग्रुप के चेयरमैन व न्यास के ट्रस्टी बीआर भाटिया सहित न्यास के कई ट्रस्टी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुस्तक को डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन और विचारों का प्रतिबिंब बताते हुए कहा गया कि ऐसे व्यक्तित्वों की जीवन यात्रा समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है। पुस्तक उनके जीवन मूल्यों और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
बीआर भाटिया ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन पर आधारित यह पुस्तक उनके व्यक्तित्व को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है। पुस्तक में उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन मूल्यों को संस्मरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक केवल उनके जीवन की कहानी नहीं, बल्कि उन आदर्शों और मूल्यों का दस्तावेज है, जिन्हें डॉ. छबील दास भाटिया ने अपने जीवन में अपनाया और समाज तक पहुंचाया।
पुस्तक का लेखन उनके पुत्र एवं सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया ने अपने भाइयों ग्रुप के प्रबंध निदेशक आरके भाटिया एवं निदेशक विपिन भाटिया और मुकेश भाटिया के सहयोग से किया है। परिवार के सदस्यों ने डॉ. छबील दास भाटिया से जुड़ी स्मृतियों, अनुभवों और जीवन प्रसंगों को एकत्र कर उन्हें पुस्तक का स्वरूप दिया है। इस मौके पर विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के महासचिव बोधराज सीकरी सहित न्यास के कई ट्रस्टी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : सी. द Read More...
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा रविवार को फरीदाबाद में आयोजित E20 पेट्रोल के खिलाफ राज्य स्तरीय टाउन हॉल में प्रदेशभर से पहुं Read More...
बलजीत कौशिक बोले, पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : अगस्त क्रांति एवं भारत छोड़ो
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...