- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,07 August , 2026
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी सडक़ें, जाम और बिजली-पानी की किल्लत ने भाजपा के विकास मॉडल की पोल खोलकर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री, विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि जनता की सुध लेने तक नहीं जा रहा है, इससे साबित होता है कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार है, जमीनी स्तर पर इसका विकास पूरी तरह से शून्य है। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शहर में बारिश से हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को गुमराह किया है। एक ही बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कालोनियों व स्लम एरिया पूरी तरह से तालाब का रुप ले गए है, यह स्माट सिटी सिटी ऑफ तालाब बन गई है, जिले की जनता भाजपा मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांग रही है कि आखिरकार कहां विकास है। सुमित गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद मेंं केंद्रीय, प्रदेशस्तरीय मंत्रियों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी बरसात में इस शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए है, जो सरकार की नीति और नियत को साफ उजागर करता है। गौड़ ने कहा कि बरसात के चलते जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई, मिनटों का सफर लोगों को घण्टों में तय करना पड़ा और मानसून की एक पहली बरसात ने भाजपा के विकास की सच्चाई भी बयां कर दी। श्री गौड ने कहा कि केवल विकास का ढोल पीटने से विकास नही होता, उसे जमीनी स्तर पर दिखाना भी पड़ता है, इस सरकार में एक ही बरसात में करोड़ो रुपए की सडक़ें धंस रही है, इससे साबित हो गया है कि इस सरकार में केवल केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...