FARIDABAD

HindustanVision Friday,07 August , 2026
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग होंगे शामिल

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM  :  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस किसी एक वर्ग, समाज या संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है। यह उन लाखों परिवारों के संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन की भीषण त्रासदी झेली और सब कुछ खोने के बावजूद अपने पुरुषार्थ, परिश्रम और संकल्प के बल पर स्वयं को पुनः स्थापित किया तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री गोयल ने आगे कहा कि ऐसे परिवारों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विभाजन की त्रासदी हमें यह सीख देती है कि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी न हो। नई पीढ़ी को भी इस इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे समझ सकें कि कितनी भी कठिन परिस्थितियां और दु:ख क्यों न आएं, धैर्य, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के बल पर हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल के करकमलों से विभाजन पीड़ित परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जो उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर शुक्रवार को भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर फरीदाबाद जिले और फरीदाबाद महानगर जिले की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाजन विभीषिका प्रदेश आयोजन समिति के संयोजक जगदीश चोपड़ा,  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,  भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, विधायक बल्लभगढ़ एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, विभाजन विभीषिका प्रदेश आयोजन समिति की प्रदेश सह संयोजक व पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा एवं बौधराज सिकरी, जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग, अनुराग गर्ग मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में विभाजन विभीषिका प्रदेश आयोजन समिति के संयोजक जगदीश चोपड़ा और कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजक पूर्व शिक्ष मंत्री सीमा त्रिखा एवं बौधराज सिकरी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।  

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक जगदीश चोपड़ा ने बताया कि 14 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें फरीदाबाद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक भाग लेंगे। 16 अगस्त से महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके माध्यम से युवाओं को भारत विभाजन की वास्तविक घटनाओं एवं उसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। एक माह तक जिला स्तर पर युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जगदीश चोपड़ा ने कहा कि 1947 का भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक था। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के कारण हुए विभाजन का दर्द करोड़ों देशवासियों ने झेला, जिसकी पीड़ा आज भी अनेक परिवारों की स्मृतियों में जीवित है। विभाजन के दौरान 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने प्राण गंवाए और करोड़ों लोग अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने को मजबूर हुए। अनेक परिवार बिछड़ गए और लोगों ने असहनीय पीड़ा एवं विस्थापन का दर्द सहा। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना किसी के प्रति घृणा उत्पन्न करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने का संकल्प लेना है।

जगदीश चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि इस दिवस के माध्यम से विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों और विस्थापित परिवारों की पीड़ा को राष्ट्रीय सम्मान मिला है।
श्री चोपड़ा ने कहा 1947 में एक ओर देश स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा था तो दूसरी ओर लाखों परिवारों को अपने घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ा। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना जीवन, परिवार, घर और मातृभूमि खोई तथा विस्थापन का दर्द सहा। यह दिवस उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने अपना जीवन, परिवार, घर और मातृभूमि खोई। साथ ही, यह संकल्प लेने का दिन है कि भविष्य में ऐसी मानवीय त्रासदी की पुनरावृत्ति कभी न हो।

पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, संवेदनशीलता एवं भारतीय संस्कारों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भारत विभाजन की वास्तविक घटनाओं, उसके कारणों और उससे उत्पन्न मानवीय त्रासदी से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। विभाजन विभीषिका की सच्चाई से देश की नई पीढ़ियों को अवगत कराकर उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध बनाना इन कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और फरीदाबाद महानगर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह और बौधराज सिकरी ने भी कार्यकर्ताओं को विभाजन विभिषका कार्यक्रम के तहत महीने भर होने वाले कार्यक्रमों के निमित विस्तृत चर्चा की।  

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, कार्यक्रम जिला संयोजक व कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक सुशील भाटिया, शंकर, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, हरेन्द्र भडाना, एडवोकेट  विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोकर, गिर्राज त्यागी, तरनजीत सिंह, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, ज्योति सिलानी, महेश भडाना,कार्यालय सचिव राज मदान, मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता,शिव गुप्ता, अमित आहुजा, राजेश चौधरी, हरीश बैसला,  सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome