HARYANA

HindustanVision Monday,21 September , 2026
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय टी-20 नॉकआउट क्रिकेट महासंग्राम का भव्य समापन रविवार को लक्ष्मण महलावत स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे सहकार भारती हरियाणा के प्रांत मीडिया प्रमुख विष्णु चौहान ने आयोजन समिति और सहकार भारती जिला पलवल की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और प्रदेश की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पूरे हरियाणा के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भविष्य में अनेक खिलाड़ियों के उज्ज्वल करियर की आधारशिला बनेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जी.डी. शर्मा ने की, जबकि अधिवक्ता एल.पी. सिंह एवं खुशेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ तथा खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई गई।

एल.पी. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। जी.डी. शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य हरियाणा की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देना है, जबकि जिला महामंत्री खुशेंद्र कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं।

फाइनल मुकाबले में स्ट्रीम केबल्स ने ढूंडसा क्रिकेट क्लब को 36 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। अरुण चपराना को मैन ऑफ द सीरीज तथा गोविन राठी को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री शिवराम इंदौरिया, जिला मंत्री विशाल, प्रचार प्रमुख प्रताप नागर, मनोज बंधु, पूरनलाल, पूरन सिंह, राजकुमार, जगदीश, नरेश बिंदल, रवि, महेश, कोच लक्ष्मण महलावत, संजय कुंडू सहित सैकड़ों खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

More News

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...

9/21/2026 7:27:28 PM
स्वर्णकार समाज एवं रोटरी क्लब संस्कार के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM :  स्वर्णकार समाज फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब, संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मैमोग्राफी जां Read More...

9/21/2026 7:24:10 PM
बच्चों ने कैनवास पर उकेरे सपनों के भारत के रंग, मोदी जी के संग : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री राजेश नागर ने विजेताओं को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 Read More...

9/21/2026 7:21:45 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर रामजन्म से रामलीला आरम्भ होंगी 

निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद पूणे से अभ्यास व रामलीला करवाने फरीदाबाद आएंगे.

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि श्री ध Read More...

9/21/2026 7:18:43 PM
संस्कारित संतान ही परिवार और राष्ट्र का गौरव: महापौर प्रवीण जोशी

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7 ए के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा दिग्भ् Read More...

9/21/2026 7:15:37 PM
स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने गणेशोत्सव में भजन-कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध किया

 गांधी कॉलोनी गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशो Read More...


Welcome