FARIDABAD

HindustanVision Sunday,04 October , 2026
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन का गठन किया गया है। जिसकी महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद के  वर्ल्ड स्ट्रीट पर AIFOM कार्यालय प्रांगण में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डा.एनसी वधवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन पंचकूला से आए राकेश वधवा व उद्योगपति श्याम सुंदर कपूर ने किया। बैठक में विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा एवं उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से विशिष्ट सदस्यों सहित दिल्ली एनसीआर के शहरों से प्रशासनिक, उद्योग, कारोबार, शिक्षा, मीडिया, चिकित्सा, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े 54 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत सभी प्रतिनिधियों द्वारा अपना परिचय देने से हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा.एनसी वधवा ने संस्था के गठन के उद्देश्य से लेकर समाज हित में अब तक हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन करते हुए राकेश वधवा ने अब तक हुई संस्था की पिछली छह बैठकों के बारे में बताया। बैठक में डा.एनसी वधवा सहित सभी सदस्यों ने पंजाबी समाज के लोगों द्वारा आजादी के आंदोलन से लेकर देश को आजाद कराने के साथ-साथ उसके बाद राष्ट्र को आगे बढ़ाने में दिए योगदान पर चर्चा की।

बैठक में एक सदस्य श्री त्रेहन के सुझाव पर संस्था के नाम के अनुरूप इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के बिंदु पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा ने साथ ही साथ अपने बेटे का नाम दिया जो मेलबर्न में रहते हैं और आस्ट्रेलिया चैप्टर की शुरुआत करेंगे। अन्य देशों में चैप्टर स्थापित करने के लिए विभिन्न सदस्यों से शीघ्र नाम देने का आग्रह किया गया। सभी सदस्यों ने इस बारे शीघ्र नाम देने का भरोसा दिलाया। बैठक के आयोजनकर्ता व समाजसेवी श्याम सुंदर कपूर ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद अदा किया तथा वहां मौजूद नवीन धमीजा के के विचार को मंच पर रखते हुए कहा कि हम अपने अपने संस्थानों अथवा सामाजिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि भी अपने ही समाज बिरादरी की हस्ती को ही बुलाएं, इस पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजा कर भारी स्वागत व अनुमोदन किया।

मीटिंग में यह तय हुआ कि देशभर के विभिन्न शहरों से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संस्था से जोड़ कर सदस्यों की संख्या 500 तक की जाए और 500 का आंकड़ा पार होते ही एक तिथि तय कर संस्था का बड़ा सम्मेलन हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई और ध्वनि मत से पारित किया। डा.एनसी वधवा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुनील गुलाटी, अशोक दिवाकर, जगदीश ग्रोवर, तिलक राज मल्होत्रा, डा.सुभाष खन्ना , आरके चिलाना, पवन छगटिका, अमरीक सिंह, सुनील आनंद, एडवोकेट अनिल कुमार बिमल, अनिल डावरा, आरके अरोड़ा, सरकार तलवाड़, डा.आहूजा, वासदेव अरोड़ा, प्रमोद मिनोचा, एडवोकेट रीटा कपूर, डा.पूनम वधवा, हरप्रीत कौर, अलका भाटिया, एसके सचदेवा, वीरेंद्र मेहता, सुनील मेहता, साहिल ललित, रवि मेहता, एडवोकेट मुकेश नांगिया, संध्या बजाज, डीपी आहूजा, अनिल अरोड़ा, डीआर नंदा, आरएन कालड़ा, पीके कपूर, भूपेश मेहता, विजय खुराना, पांचजन्य बतरा, जगदीश लाल पाहवा, परमानंद पोपली, मुलक राज कालड़ा, डा.राकेश त्रैहन, संदीप तनेजा, अनुराग बक्शी, रविंद्र बतरा, सुरेंद्र जगा, रमा सरना, विकास वर्मा, डा.आरके वधवा, योगिता धीर, हरविंदर कोहली ने उपस्थित होकर अपने विचार रखे और सुझाव दिए।

पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome