FARIDABAD

HindustanVision Friday,13 November , 2026
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर कैमरे लगाने का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए तथा सभी पेट्रोल पंपों को कवर करने के लिए स्पष्ट समय-सारिणी तैयार की जाए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित करने की दिशा में भी कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जारी करने तथा बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने को कहा।

उपायुक्त  आयुष सिन्हा ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र चलने वाले वाहनों के चालान तथा निर्धारित मानकों पर खरे न उतरने वाले पुराने वाहनों को इंपाउंड करने की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें और कार्रवाई से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट भी तैयार करें। इसके अतिरिक्त परिवर्तन योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को योजना का लाभ देने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा संबंधित दिशा-निर्देशों और अधिसूचनाओं के अनुरूप पात्रता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में शहर के प्रमुख ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि यातायात जाम कम करने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि जहां आवश्यकता हो वहां दीर्घकालिक इंजीनियरिंग सुधार भी किए जाने चाहिए। उन्होंने संबंधित रोड ओनिंग एजेंसियों, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त निरीक्षण कर व्यवहारिक समाधान सुझाने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को प्रमुख जाम स्थलों पर नियमित निगरानी रखने और गलत दिशा में वाहन चलाने तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।

सड़कों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के संबंध में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सड़क मरम्मत, गड्ढों की भराई, नियमित रोड स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और धूल हटाने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम, एचएसवीपी, एफएमडीए, एचएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों एवं उनके आसपास सफाई सुनिश्चित करें। सड़कों के किनारे जमा मिट्टी, निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे तथा अन्य अपशिष्ट को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण एवं तोड़फोड़ अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) के अवैध डंपिंग पर रोक लगाने और इसके नियमित उठान एवं उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री को ढककर रखा जाए, निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट एवं कवरिंग की व्यवस्था हो तथा धूल उड़ने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान एवं अन्य नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बड़े निर्माण स्थलों पर निगरानी व्यवस्था और कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बल्लभगढ़ क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर धूल नियंत्रण के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने, रोड स्वीपिंग मशीनों एवं वाटर स्प्रिंकलर का प्रभावी उपयोग करने तथा सुबह और शाम के समय नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए।

इसके अतिरिक्त पौधारोपण, हरित क्षेत्र के विकास, पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम तथा जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सभी निर्धारित उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करें तथा कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं।

इस अवसर पर नगर निगम, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एफएमडीए, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, जिला परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome