- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,09 November , 2026
हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दयानन्द सरस्वती का निर्वाण उत्सव दिवस पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व कल्याण, सुख और शांति की कामना की गई। यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में मानस कुमार शास्त्री और पंकज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं।
कार्यक्रम में के. एल. मेहता दयानन्द विद्यालय के विद्यार्थियों तथा अध्यापिकाओं द्वारा सुंदर भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के बच्चों ने महर्षि दयानंद के जीवन और सिद्धांतों पर अपने विचार भी रखे। भजनों व ज्ञानवर्धक प्रवचनों के माध्यम से महर्षि दयानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने समाज सुधार, महिला शिक्षा, अंधविश्वास उन्मूलन तथा वेदों की ओर लौटो के पावन ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
इतिहास को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि 30 अक्टूबर 1883 को अजमेर की भिनाय कोठी में दीपावली की शाम महर्षि दयानंद ने “ईश्वर तेरी इच्छा पूर्ण हो” कहते हुए अपनी नश्वर देह का त्याग किया था। उनके इसी सर्वोच्च बलिदान से प्रेरित होकर पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी जैसे महान विद्वानों ने वेद ज्ञान के प्रचार-प्रसार का आजीवन संकल्प लिया था।
कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं के साथ-साथ रविंद्र गुप्ता, जितेंद्र सरल और रुक्मणी टुटेजा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता ने कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों का 'ओम्' पट्टिका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। मंच का कुशल संचालन मीना चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देशबंधु आर्य, आनंद स्वरूप चावला, वसु मित्र सत्यार्थी, जितेंद्र सरल, अजीत आर्य, योगेंद्र फोर, कुलभूषण सखुजा, मानस शास्त्री, शिवकुमार टुटेजा, रविंद्र गुप्ता, धन सिंह गुप्ता, सत्य प्रकाश अरोड़ा, कर्मचंद शास्त्री, संजय खट्टर, रामबीर नाहर, अनीता कांत, नीलम कालिया, प्रेमलता गुप्ता, सुषमा वधवा सहित विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधि तथा के. एल. मेहता शिक्षा संस्थान की अध्यापिकाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र फरीदाबाद) के प्रधान देशबंधु आर्य और महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता ने सभी आगंतुकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...