FARIDABAD

HindustanVision Saturday,03 October , 2026
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की।
कन्फेडरेशन प्रतिनिधियों ने मंत्री नागर के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट नोडल अथॉरिटी, निश्चित जवाबदेही और विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया।
कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट विजय भारद्वाज एवं चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 2 लाख निवासी रह रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के बावजूद विभागीय समन्वय की कमी नजर आती है। यहां नगर निगम, एफएमडीए और एचएसवीपी के बीच स्पष्ट नोडल अथॉरिटी की बेहद जरूरत है। उन्होंने हाई-राइज सोसाइटियों के निवासियों से लिए जा रहे प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा कर उसे उचित एवं तर्कसंगत बनाने की मांग भी रखी। इसके साथ ग्रेटर फरीदाबाद में एक बड़े सिटी पार्क और हाइड्रोलिक हाई-राइज फायर-फाइटिंग मशीनों से सुसज्जित अलग फायर स्टेशन की भी मांग रखी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा मैं इन सभी समस्याओं के बारे में अवगत हूं और इन्हें लेकर निरंतर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विभिन्न मंत्रियों, विभागों के साथ संपर्क में हूं। फिर भी आपका ज्ञापन भी अग्रिम कार्यवाहियों के लिए प्रेषित करूंगा। हम सभी का मकसद विकसित ग्रेटर फरीदाबाद तिगांव विधानसभा है। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में आपको एक बेहतर क्षेत्र का निवासी होने का भाव प्राप्त होगा।
इस अवसर पर निशांत रस्तोगी प्रेसिडेंट पुरी प्राणायाम, ओपी तंवर प्रेसिडेंट ओज़ोन पार्क, अंशुमान कौशिक, एच एल छाबड़ा, रमेश चुग, महेश शर्मा, राजीव सचदेवा, मोहित खन्ना, पंकज ग्रोवर, गुरतीत गांधी, विनोद मेहंदीरत्ता आदि अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome