FARIDABAD

HindustanVision Sunday,04 October , 2026
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की शानदार मिसाल देखने को मिली। पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाजसेवी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने के लिए नियमित रक्तदान का संकल्प भी लिया।

शिविर की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. पीया शर्मा ने की। शिविर का संयोजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी की फर्स्ट एड लेक्चरर श्रीमती अल्पना मित्तल एवं पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक डा. विकास मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सौरौत ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बिजेंद्र सौरौत ने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन को बचाने की मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रधानाचार्या डा. पीया शर्मा ने कहा कि विद्यालय का दायित्व केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन विद्यार्थियों और अभिभावकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करते हैं। 

डा. विकास मित्तल एवं श्रीमती अल्पना मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसे जन-जन का आंदोलन बनाना है।

शिविर को सफल बनाने में डा. नरेश डागर, नेपाल सिंह, संजीव, कलमेश, रेणु, पवन सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह पुनीत योगदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का कार्य करेगा।

 

रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome