इस अवसर पर डॉ. सुरेश अरोड़ा, विशेष खुराना, दिनेश रघुवंशी, मनोहर पुन्यानी, अनीता जैन, तुलसी दास मेहंदीरत्ता, किरण गिरधर, विपिन, सुरेंद्र जैन, जे. के. भाटिया, सुरेंद्र डुडेजा, नंद प्रकाश, रणबीर शर्मा, श्याम बीर शर्मा, हरप्रीत कौर तथा रेणु राजन भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के जनरल सेक्रेटरी रवींद्र डुडेजा ने उपस्थित लोगों को थैलेसीमिया बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवनभर नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है और समाज के सहयोग से ही इन बच्चों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने तथा थैलेसीमिया के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रवींद्र डुडेजा ने कहा कि जन्मदिन और अन्य खुशी के अवसर यदि जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाए जाएं, तो उस खुशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मोहिंदर खुराना द्वारा पिछले तीन दशकों से थैलेसीमिया बच्चों की सेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार देकर विदा किया गया। बच्चों की खिलखिलाहट और उनके चेहरों पर आई खुशी ने यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे खूबसूरत जन्मदिन का उपहार है।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Sunday,04 October , 2026
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की। इस अवसर पर फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क एवं लॉन, सेक्टर-12 में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ-साथ आर्य कन्या सदन की लड़कियों तथा बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों को भी आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो, विभिन्न गेम्स, स्वादिष्ट भोजन तथा सभी बच्चों के लिए उपहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चेहरे पर दिखाई दे रही खुशी और मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश अरोड़ा, विशेष खुराना, दिनेश रघुवंशी, मनोहर पुन्यानी, अनीता जैन, तुलसी दास मेहंदीरत्ता, किरण गिरधर, विपिन, सुरेंद्र जैन, जे. के. भाटिया, सुरेंद्र डुडेजा, नंद प्रकाश, रणबीर शर्मा, श्याम बीर शर्मा, हरप्रीत कौर तथा रेणु राजन भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के जनरल सेक्रेटरी रवींद्र डुडेजा ने उपस्थित लोगों को थैलेसीमिया बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवनभर नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है और समाज के सहयोग से ही इन बच्चों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने तथा थैलेसीमिया के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रवींद्र डुडेजा ने कहा कि जन्मदिन और अन्य खुशी के अवसर यदि जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाए जाएं, तो उस खुशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मोहिंदर खुराना द्वारा पिछले तीन दशकों से थैलेसीमिया बच्चों की सेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार देकर विदा किया गया। बच्चों की खिलखिलाहट और उनके चेहरों पर आई खुशी ने यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे खूबसूरत जन्मदिन का उपहार है।

थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

Welcome