FARIDABAD

HindustanVision Monday,09 November , 2026
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम को आकर्षक विद्युत रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया तथा परिसर में 11 हजार से अधिक मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। विशेष बात यह रही कि इन सभी दीपों में तिल के तेल का उपयोग किया गया, जिससे दीपोत्सव की पारंपरिक एवं आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ गई।

इस पावन अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने वैकुंठवासी गुरु महाराज की समाधि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात मां महालक्ष्मी जी का विधि-विधानपूर्वक विशेष पूजन-अर्चन किया तथा समस्त संसार के कल्याण और लोकमंगल के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन में सहभागिता की। गुरुदेव ने भक्तों को प्रसाद प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

दीपावली के इस पावन अवसर पर दिव्यधाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए तथा भगवान के समक्ष अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। हजारों दीपों की स्वर्णिम आभा से आलोकित दिव्यधाम का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं भक्तिमय रहा।

इस अवसर पर आश्रम के अधिपति श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपमालिका के इस पर्व का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। हमें बाहरी जगत में किए जाने वाले प्रकाश को अपने अंतर्मन और जीवन में भी स्वीकार करना चाहिए। प्रकाश का वास्तविक अर्थ है कि हम अपने जीवन में अच्छाई का संग करें और सद्गुणों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम को विशेष रूप से प्रकाश से सजाने का उद्देश्य भी यही है कि यहां आने वाले श्रद्धालु इस दिव्य वातावरण से प्रेरणा प्राप्त करें और अपने जीवन को भी सद्विचारों, सद्कर्मों एवं सद्गुणों के प्रकाश से आलोकित करें।

हजारों दीपों की स्वर्णिम आभा से आलोकित दिव्यधाम का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं भक्तिमय रहा। दीपों की जगमगाहट ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव के उल्लास से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और ईश्वर के प्रति समर्पण का अनुपम अवसर बन गया।

श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

More News

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...


Welcome