- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,03 October , 2026
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव्य आयोजन कर आज लौट रहा है । 30 सितंबर को आयोरा होटल में हुऐ इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, लेखकों एवं संस्कृति-प्रेमियों के साथ ओमान और ऑस्ट्रेलिया से भी आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी पांडे, विभागाध्यक्ष गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ,मुख्य अतिथि प्रो. डी. के. चौबे विभागाध्यक्ष हिन्दी नेहू शिलांग , विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील चौधरी
अध्यक्ष एवं निदेशक, मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति रहे।प्रो. डी.के.चौबे ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अहिंदी भाषी क्षेत्रों में इस प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलनों से हिंदी को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना भी मजबूत होती है।
शब्दयात्रा की अध्यक्ष श्रीमती शारदा मित्तल ने देश-विदेश में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। महासचिव प्रीति मिश्रा ने शब्दयात्रा की स्थापना से लेकर अब तक की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में NEHU (नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी) के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मनमोहक खासी नृत्य की प्रस्तुति दी तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
सम्मेलन की विशेषता यह रही कि साहित्यकारों के साथ डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की। डाॅ मीनाक्षी पांडे ने कामाख्या स्त्रोत से कार्यक्रम को आगाज़ दिया। डाॅ रेखा मित्तल ने अपने व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, वहीं रुक्मिणी तोमर के गायन और पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ पुनीत चंद्रा के मंच संचालन ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
शब्दयात्रा का उद्देश्य हिंदी को जन-जन तक पहुँचाना और उसे लोकप्रिय बनाना है। इसी उद्देश्य से संस्था विदेशों में,अहिंदी भाषी क्षेत्रों में निरंतर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है।
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...