- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,21 September , 2026
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब, संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मैमोग्राफी जांच शिविर का आयोजन सैक्टर-9 स्थित डीसी माडल स्कूल में अमृता अस्पताल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा स्वर्णकार महिला समाज की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपायुक्त श्रीमती सुनीता वर्मा उपस्थित रहीं।
शिविर में लगभग 260 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, वहीं महिलाओं के लिए विशेष रूप से मैमोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना तथा महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप अध्यक्षता दिनेश रघुवंशी राष्ट्रीय कवि ने की एवं रोटरी क्लब के प्रधान राजन वाधवा, सीबी रावल, प्रदीप मोहंती, मनमोहन गुप्ता, आर.पी. वर्मा एडवोकेट, श्याम सुंदर कपूर, अनिल चौधरी, कन्हैया लाल वर्मा, विकास वर्मा एडवोकेट, जगन डागर, आर डी वर्मा, पार्षद अनिल पराशर एवं रणवीर चौधरी, पुलिस अधिकारी नवीन पाराशर, डा अनीता सोनी, सुरेश वर्मा, सचिन वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज एक कौशल समाज है, जो समाज में अनेक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाजसेवा के ऐसे आयोजनों की सराहना की। शिविर के सफल आयोजन में स्वर्णकार समाज एवं रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दिनेश रघुवंशी ने कहा कि समाज कीं तरक़्क़ी का रास्ता सेवा से ही गुज़रता हैं हमें समाज में अपना योगदान महत्वपूर्ण रूप से देना चाहिए ।
सीवी रावल ने कहा कि स्वर्णकार समाज आज तरक़्क़ी की राह पर है जो समाज में अच्छे कार्य कर रहा हैं ।
कन्हैया लाल वर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित पत्र देकर धन्यवाद किया ।
विकास वर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्वर्णकार समाज 52 पाल की महपंचायत का समर्थन करता है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए स्वर्णकार समाज हमेशा तत्पर रहेगा ।
जगन डागर ने रोटरी क्लब एंव स्वर्णकार समाज का आभार जताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की पहल की ।
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. एम. पी. सिंह, कैलाश शर्मा, दीपक गुप्ता, अरुण सिंगला , रणवीर चौधरी, हरीश गोरा, सुरेश वर्मा, मुकेश वर्मा, बलदेव राज वर्मा , सपना वर्मा एडवोकेट, इंद्र वर्मा, गौरव बिंदल, मेघा बिंदल, राजेश अग्रवाल, जगन डागर, एडवोकेट राजेश तनेजा, एडवोकेट मनीष वर्मा, एडवोकेट अशोक वर्मा, पी. के. सोनी मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब, संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मैमोग्राफी जां Read More...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री राजेश नागर ने विजेताओं को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026
Read More...
निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद पूणे से अभ्यास व रामलीला करवाने फरीदाबाद आएंगे.
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि श्री ध Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7 ए के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा दिग्भ् Read More...
गांधी कॉलोनी गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशो
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : समाज की गति और दशा श्रेष्ठ महापुरूषो व महान आत्माओं पर निर्भर करती है। वे श्रेष्ठ पुरूष जिस काल में होते हैं प्रेरणा के स्त्रोत हो Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 ; GAUTAM : गुर्जर सभा हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में सरदार धाम का किया अध्ययन
गुर्जर समाज की कार्यप्रणाली, संगठन और सामाजिक विकास
Read More...
करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्य अगले सोमवार तक होंगे समर्पित
मंत्री राजेश नागर ने 15 स्कूलों में चल रहे सुधार एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2
Read More...