- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,21 September , 2026
करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्य अगले सोमवार तक होंगे समर्पित
मंत्री राजेश नागर ने 15 स्कूलों में चल रहे सुधार एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला के साथ बैठक कर क्षेत्र के स्कूलों में चल रहे निर्माण, सुधार एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में इस समय करीब 10 करोड़ रुपये के विभिन्न शिक्षा संबंधी विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें नए स्कूलों के निर्माण के साथ-साथ मौजूदा स्कूलों में सुधार, मरम्मत और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि करीब 3 करोड़ रुपये के कार्य अगले सोमवार तक पूरे कर विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों को समर्पित किए जाने का लक्ष्य है। वर्तमान में करीब 15 स्कूलों में विभिन्न विकास एवं सुधार कार्य जारी हैं। इनमें रायपुर कला बॉयज में 18.63 लाख, रायपुर कला प्राथमिक में 24.72 लाख, इस्माइलपुर में 15 लाख, शाहाबाद में 20 लाख, महमदपुर में 14.20 लाख, सेक्टर 30 में 22.27 लाख, मवई में 18.97 लाख, एत्मादपुर में 24.27 लाख, कांवरा में 32.91 लाख, मवई के अन्य स्कूल की नई बिल्डिंग पर 15.80 लाख, वजीरपुर में 25 लाख, भुपानी में 30.44 लाख, अगवानपुर में 27.51 लाख, मवई में पांच कमरों के निर्माण पर 51.10 लाख रुपए के अनुमानित खर्च शामिल हैं।
राजेश नागर ने कहा कि बच्चों को उच्च एवं गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाकर उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए केवल शिक्षा की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि स्कूलों का वातावरण और बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार के कुशल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। सरकार शिक्षा के मंदिरों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
मंत्री ने कहा कि स्कूलों में होने वाला प्रत्येक विकास कार्य आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा हुआ है। आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे और उनके सपनों को नई उड़ान देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं सुधार कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करवाए जाएं तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जहां कहीं भी कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य तिगांव क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है।
राजेश नागर ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प है। सरकार इसी सोच के साथ स्कूलों के आधुनिकीकरण और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर निरंतर काम कर रही है।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...