- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,21 September , 2026
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित चक्रवर्ती द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी एवं पंचकर्म के माध्यम से रोगियों को प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कुमार ने भी आयुष विभाग को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथि डॉ. सुमित चक्रवर्ती को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश सरवाल, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. संदीप योगाचार्य, डॉ. सार्थक वर्मा, मुकेश गुप्ता (सीनियर फार्मासिस्ट), शांति, सुप्रिया, मीनाक्षी, आरती एवं सन्नी सहित आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. संदीप योगाचार्य ने बताया कि यह कार्यशाला तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के दौरान आने वाले रोगियों को विशेष स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा आयुर्वेद एवं योग से संबंधित विशेष सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा उपलब्ध आयुष चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है।
कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद द्वारा किया जा रहा है।
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब, संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मैमोग्राफी जां Read More...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री राजेश नागर ने विजेताओं को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026
Read More...
निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद पूणे से अभ्यास व रामलीला करवाने फरीदाबाद आएंगे.
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि श्री ध Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7 ए के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा दिग्भ् Read More...
गांधी कॉलोनी गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशो
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : समाज की गति और दशा श्रेष्ठ महापुरूषो व महान आत्माओं पर निर्भर करती है। वे श्रेष्ठ पुरूष जिस काल में होते हैं प्रेरणा के स्त्रोत हो Read More...