FARIDABAD

HindustanVision Monday,21 September , 2026
स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने गणेशोत्सव में भजन-कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध किया

 गांधी कॉलोनी गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में रविवार, 20 सितम्बर को स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने डॉ. अंजू मुंजाल के संगीत निर्देशन में भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गणपति जी का आशीर्वाद लेकर सबसे पहले शिखर, प्रदुमन और प्रणव ने मधुर स्वरों में “मेरे प्यारे गणेश गौरी सुत नरेश” भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात अमृता और निष्ठा ने गणपति स्तुति से प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

केशव शर्मा ने “गाइए गणपति जगवंदन” गाकर श्रोताओं को रस विभोर कर दिया। तत्पश्चात ईशान और शिखर ने “श्री रामचंद्र कृपालु भजमन” प्रस्तुत किया। प्रणव ने “शीशे विच तू दिसदा” सूफी भजन से सभी को आनंदित किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजकुमार वोहरा (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, फरीदाबाद) तथा सचिन शर्मा (वार्ड 35 पार्षद) भी उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इसके बाद रिचा बत्रा ने कृष्ण भजन “सजा दो घर को गुलशन सा” गाया। शालू अरोड़ा ने गणपति वंदना तथा बांके बिहारी की वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को नृत्य करने पर विवश कर दिया।

“जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में हमें रख लेना श्री श्याम” इस भजन को न्यासा, धैर्य, वैशाली और गौरव ने गाकर श्री बिहारी के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नन्हे गायक कलाकार थमन ने “मुरलिया मेरे श्याम की” गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अक्षर और वीरेन ने “मेरे बांके बिहारी लाल, कोई ऐसा सुना दे राग” भजन प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मित्र मंडल के प्रधान एवं सदस्यों ने डॉ. अंजू मुंजाल एवं सभी गायक कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने गणेशोत्सव में भजन-कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध किया

More News

9/21/2026 7:27:28 PM
स्वर्णकार समाज एवं रोटरी क्लब संस्कार के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM :  स्वर्णकार समाज फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब, संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मैमोग्राफी जां Read More...

9/21/2026 7:24:10 PM
बच्चों ने कैनवास पर उकेरे सपनों के भारत के रंग, मोदी जी के संग : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री राजेश नागर ने विजेताओं को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 Read More...

9/21/2026 7:21:45 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर रामजन्म से रामलीला आरम्भ होंगी 

निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद पूणे से अभ्यास व रामलीला करवाने फरीदाबाद आएंगे.

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि श्री ध Read More...

9/21/2026 7:18:43 PM
संस्कारित संतान ही परिवार और राष्ट्र का गौरव: महापौर प्रवीण जोशी

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7 ए के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा दिग्भ् Read More...

9/21/2026 7:15:37 PM
स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने गणेशोत्सव में भजन-कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध किया

 गांधी कॉलोनी गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशो Read More...

9/21/2026 7:11:30 PM
समाज की गति और दशा महापुरूषों पर निर्भर : अंजलि आर्या

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : समाज की गति और दशा श्रेष्ठ महापुरूषो व महान आत्माओं पर निर्भर करती है। वे श्रेष्ठ पुरूष जिस काल में होते हैं प्रेरणा के स्त्रोत हो Read More...

9/21/2026 7:09:10 PM
गुर्जर सभा हरियाणा के प्रतिनिधि का स्वागत करते प्रदेश के मंत्री राजेश नागर, अध्यक्ष मनोज भड़ाना व अन्य

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 ; GAUTAM : गुर्जर सभा हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में सरदार धाम का किया अध्ययन
गुर्जर समाज की कार्यप्रणाली, संगठन और सामाजिक विकास Read More...

9/21/2026 7:03:57 PM
तिगांव में शिक्षा को मजबूत आधार, 10 करोड़ के कार्य प्रगति पर : राजेश नागर

करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्य अगले सोमवार तक होंगे समर्पित

मंत्री राजेश नागर ने 15 स्कूलों में चल रहे सुधार एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2 Read More...


Welcome