FARIDABAD

HindustanVision Friday,07 August , 2026
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह  
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'वीकली स्किल बूस्ट' श्रृंखला के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मीडिया क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार है। विशेष व्याख्यान के दौरान नए उद्यमियों और विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने तथा उसे सफलतापूर्वक चलाने के गुर सिखाए गए। बीएजेएमसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, 'डिजाइन थिंकिंग' और व्यावहारिक व्यापारिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना इस श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य है।

संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के चेयरपर्सन प्रो.पवन सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मीडिया विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना है। थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल ज्ञान कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित होता है। विभाग का प्रयास है कि छात्र डिग्री के साथ दक्षता प्राप्त कर मीडिया क्षेत्र में पदार्पण करें।

जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी वाईएमसीए एलुमनाई अफेयर्स सेल के डीन प्रो.संजीव गोयल ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी नए बिजनेस या स्टार्टअप की नींव ग्राहक की जरूरतों पर टिकी होती है। किसी भी उत्पाद या सेवा को डिजाइन करने से पहले ग्राहक की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना ही पहला कदम होना चाहिए। जब कोई व्यवसाय ग्राहकों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रदान करता है और उनसे राजस्व उत्पन्न होने लगता है, तभी व्यवसाय में रिस्क कम होता है।

कार्यशाला में व्यापार विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। प्रो.संजीव गोयल के अनुसार, किसी भी विचार को बड़े पैमाने पर लागू करने से पहले उसे बाजार में टेस्ट करना अनिवार्य है, ताकि बाजार की वास्तविक मांग का आकलन किया जा सके। व्यवसाय को अचानक बढ़ाने के बजाय शून्य से शुरुआत करते हुए छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए। जब यह सुनिश्चित हो जाए कि व्यवसाय सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, तभी पूंजी लगाकर उसका विस्तार करना चाहिए।

इसके साथ ही, कार्यशाला में यह भी रेखांकित किया गया कि एक अच्छे फ्रेंड सर्कल का होना भी सही मार्गदर्शन के लिए सहायक साबित होता है। विशेषज्ञ प्रो. संजीव गोयल ने सलाह दी कि बदलती परिस्थितियों और ग्राहकों की प्राथमिकताओं के आधार पर व्यवसाय में हमेशा एक प्रभावी 'प्लान बी' तैयार रखना चाहिए। अंत में, उन्होंने धैर्य और निरंतरता को किसी भी सफल व्यवसाय की असली कुंजी बताया। व्याख्यान के समापन पर कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया हुड्डा ने विशेषज्ञ का धन्यवाद व्यक्त किया।

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome