FARIDABAD

HindustanVision Friday,07 August , 2026
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव सोतई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में विक्टोरा फाउंडेशन के सीएसआर हेड अजय सोमवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के उप अधीक्षक श्री पुरुषोत्तम सैनी, पार्षद जसवंत पंवार एवं पर्यावरण प्रेमी मदन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति नागपाल, सरोज सिंह, बाबा महेंद्र गिरि, महेश कुमार, धर्मवीर, राजकुमार, बल किशन एवं भूपेंद्र का भी विशेष सहयोग रहा। सभी ने पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आयोजित यह पौधारोपण अभियान आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा गांव सोतई एवं आसपास के क्षेत्र में हरित एवं स्वच्छ वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome