- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
www.mygov.in/ माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढक़र प्रतिभागिता कर अपलोड करें सेल्फी :
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढक़र प्रतिभागिता करते हुए harghartiranga.com/ पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया।
तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित :
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि अभियान के अंतर्गत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से जगमग किया जाए।
विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन :
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली सीएम हाफ मैराथन जिले का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसके सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि हॉफ मैराथन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर तथा 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया जाएगा तथा सभी विभागों को अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी सरकारी विभाग, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग तथा अन्य संबंधित संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर प्रतिभागियों का पंजीकरण करवाएं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पंजीकरण संख्या बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है बल्कि प्रतिभागियों की वास्तविक भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसडीएम फरीदाबाद हनी बंसल, सीईओ जिला परिषद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, डीडीपीओ प्रामिन्द्र, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
HindustanVision
Friday,07 August , 2026
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
- 27 सितंबर को होगी सीएम हाफ मैराथन, सभी विभागों को दिए गए पंजीकरण के निर्देश
- सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का शुभारंभ
5, 10 और 21 किलोमीटर श्रेणियों में आयोजित होगी सीएम हाफ मैराथन
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी ने प्रदेशभर के जिला उपायुक्तों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैठक लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भक्ति भाव और राष्ट्र प्रेम के साथ किया जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों की स्मृति में राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 9 अगस्त को जिला नारनौल में और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 14 अगस्त को जिला गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। जिला फरीदाबाद से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ तथा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों की स्मृतियों से अवगत कराना है। उन्होंने उक्त कार्यक्रमों के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन www.mygov.in/ माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढक़र प्रतिभागिता कर अपलोड करें सेल्फी :
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढक़र प्रतिभागिता करते हुए harghartiranga.com/ पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया।
तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित :
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि अभियान के अंतर्गत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से जगमग किया जाए।
विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन :
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली सीएम हाफ मैराथन जिले का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसके सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि हॉफ मैराथन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर तथा 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया जाएगा तथा सभी विभागों को अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी सरकारी विभाग, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग तथा अन्य संबंधित संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर प्रतिभागियों का पंजीकरण करवाएं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पंजीकरण संख्या बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है बल्कि प्रतिभागियों की वास्तविक भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसडीएम फरीदाबाद हनी बंसल, सीईओ जिला परिषद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, डीडीपीओ प्रामिन्द्र, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना सोबती एवं उपप्रधानाचा Read More...