FARIDABAD

HindustanVision Friday,07 August , 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान मंत्री विपुल गोयल ने की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत आश्रम के वृंदावन क्षेत्र में कई औषधीय और फलदार पौधे लगाकर की।
आश्रम परिसर में शुक्रवार श्रीसिद्धदाता धाम के वर्तमान अधिपति, इंद्रप्रस्थ-हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की माता जी एवं श्रद्धालुओं के लिए गुरुमाता के नाम प्रसिद्ध वैकुंठवासी गुरुमाता की सातवीं पुण्यतिथि पर कई कल्याणकारी प्रकल्प के माध्यम से आमजनों को प्रेरित किया गया। गुरुमाता की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए मंत्री श्रीविपुल गोयल ने कहा कि गुरुमाता सदाचार और अध्यात्म की प्रतिमूर्ति थी, उनकी पुण्यतिथि केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उनका भक्तों के प्रति उनका कल्याणकारी व्यहवार और निश्छल वात्सल्य और दिव्य आध्यात्मिक चेतना को स्मरण करने का महापर्व है।
-----------------
लीवर की जांच समेत जरुरी जांच निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में  लोगों ने जांच कराई
फरीदाबाद। श्रीसिद्धदाता आश्रम परिसर में शुक्रवार को परमपूज्नीय वैकुंठवासीश्री गुरु माता जी(श्रीमति अशर्फी देवी की सातवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। आश्रम के अधिष्ठाता इंद्रप्रस्थ-हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस शिविर का उदघाटन फरीदाबाद महानगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रवीन बतरा जोशी ने किया। जबकि सुप्रीम अस्पताल के उपाध्यक्ष डा युवराज दिग्विजय सिंह राणा, डॉ. विमल भंडारी आदि पूरा समय शिविर में उपस्थित रहे।शिविर का  इसमें करीब 421 लोगों ने अपने यारीर की विभिन्न जांच निशुल्क कराई। इनमें 28 लोगों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। जांच शिविर सुप्रीम अस्पताल, रमंता अस्पताल, यूनिपैथ लैब, मानव रचना डेंटल कॉलेज और भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें इन अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच की। आश्रम की तरफ से सभी दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान हड्डियों, दातों, आख, नाक, कान और गला से संबंधित रोगों की जांच की गई। इस मौके पर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने डाक्टरों व सेवादारों सहित लोगों को दिव्यधाम में प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया और उनके स्वास्थ्य की मंगल की कामना की।

एक पेड़ मां के नाम अभियान मंत्री विपुल गोयल ने की शुरुआत

More News

8/7/2026 6:40:35 PM
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...

8/7/2026 6:22:52 PM
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...

8/7/2026 6:19:18 PM
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : आयुष सिन्हा

- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ Read More...

8/7/2026 6:12:34 PM
बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील

टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050 Read More...

8/7/2026 6:07:25 PM
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह  
< Read More...

8/7/2026 6:02:59 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल, से.14 में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026  GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...

8/7/2026 5:56:49 PM
एक पेड़ मां के नाम अभियान मंत्री विपुल गोयल ने की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ Read More...

8/7/2026 5:52:22 PM
 बालाजी पब्लिक स्कूल मे10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026" का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM :  मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा  में प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना सोबती  एवं उपप्रधानाचा Read More...


Welcome