- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,07 August , 2026
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दें : विक्रम सिंह
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बारिश के मौसम में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं एवं आमजन से विशेष सावधानी बरतने और विद्युत लाइनों एवं उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि बिजली की लाइनें और विद्युत उपकरण अत्यंत संवेदनशील होते हैं तथा थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान बिजली के तारों, खंभों, ट्रांसफार्मरों और मीटर बॉक्स के आसपास विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। साथ ही, किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या अथवा संभावित खतरे की सूचना तत्काल बिजली निगम को देने की अपील की गई है।
टूटे या झुके तारों से रहें दूर : बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ हो या ढीला होकर लटक रहा हो, तो उसके पास बिल्कुल न जाएं और न ही उसे छड़ी, डंडे या किसी अन्य वस्तु से हटाने का प्रयास करें। बारिश के कारण जमीन गीली होने पर विद्युत करंट फैलने का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। निगम ने पेड़ों, बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विशेष रूप से तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों की शाखाओं के बिजली की लाइनों पर गिरने की संभावना रहती है।
जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें : बारिश के दौरान जिन स्थानों पर पानी भर गया हो, वहां बिजली के खंभों, तारों अथवा अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास जाने से बचना चाहिए। निगम ने लोगों से पानी से भरे स्थानों, गीले फर्श तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। इसी प्रकार, बारिश के दौरान बिजली के खंभों, मीटर बॉक्स अथवा ट्रांसफार्मर को छूने से भी बचना चाहिए।
बिजली के खंभों पर चढ़ना सख्त मना : डीएचबीवीएन ने लोगों को चेतावनी दी है कि बिजली के खंभों या टावरों पर चढ़ना अत्यंत खतरनाक है। किसी भी परिस्थिति में विद्युत पोल अथवा तारों के संपर्क में आने का प्रयास न करें। बिजली की लाइनों के आसपास पतंग उड़ाते समय भी पर्याप्त दूरी बनाए रखें, क्योंकि पतंग की डोर बिजली के तारों के संपर्क में आने पर जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।
निर्माण कार्यों में भी बरतें विशेष सावधानी : निर्माण कार्यों के दौरान बिजली की लाइनों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा दूरी बनाए रखना आवश्यक है। निगम ने निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि मशीनरी, क्रेन, जेसीबी अथवा अन्य उपकरणों का इस्तेमाल बिजली की लाइनों के नजदीक अत्यंत सावधानी से करें, ताकि विद्युत लाइनों से संपर्क की संभावना न बने।
बिजली संबंधी समस्या की तुरंत दें सूचना : डीएचबीवीएन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं बिजली का तार टूटने, पोल क्षतिग्रस्त होने, ट्रांसफार्मर से संबंधित खतरे, जलभराव के कारण विद्युत सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा किसी अन्य विद्युत दुर्घटना की आशंका दिखाई दे तो स्वयं समस्या को ठीक करने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल बिजली निगम को दें, ताकि संबंधित टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी आपातकालीन सहायता एवं शिकायत के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1912 तथा 1800-180-4334 पर संपर्क किया जा सकता है। संभावित विद्युत खतरे की सूचना. फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन अथवा निकटतम लैंडमार्क सहित व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दे सकते हैं।
सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता : उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सावधानी अपनाएं, दुर्घटना टालें और जीवन बचाएं। स्वयं सावधान रहें, सुरक्षित रहें और खुशहाल रहें। बारिश के मौसम में थोड़ी-सी सतर्कता स्वयं के साथ-साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी बिजली हादसों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। निगम ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा किसी भी संभावित खतरे की सूचना तुरंत बिजली निगम को देने का आग्रह किया है।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...