- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,09 August , 2026
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा रविवार को फरीदाबाद में आयोजित E20 पेट्रोल के खिलाफ राज्य स्तरीय टाउन हॉल में प्रदेशभर से पहुंचे वाहन मालिकों, टैक्सी चालकों, ट्रांसपोर्टरों और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता रहे और मंच संचालन जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने किया।
टाउन हॉल में वक्ताओं ने दावा किया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उन्हें गाड़ियों की माइलेज में कमी, पेट्रोल की खपत बढ़ने और सर्विस व मेंटेनेंस खर्च बढ़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजदीप सांगवान ने बताया कि उनकी Maruti XL6 में फुल टैंक पर पहले के मुकाबले करीब 100 किलोमीटर कम रेंज का अनुभव हो रहा है। टैक्सी चालक महेश, ट्रांसपोर्टर आबिद हुसैन और स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी राजेंद्र शर्मा ने भी वाहन संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी परेशानियां साझा कीं।
लाडवा से अमरीक सिंह बकाली, अंबाला से आदर्श पाल, पानीपत से सुरेंद्र अहलावत, जींद से डॉ. रजनीश जैन, गुरुग्राम से सतवीर यादव, हिसार से भीम सिंह महेशवाल, सोनीपत से जोगा पहलवान, करनाल से बी.के. कौशिक, रोहतक से जगवीर हुड्डा व भिवानी से पवन हिंदुस्तानी सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की गाड़ियों और जेब पर प्रयोग करना बंद करे तथा E20 से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब दे। उन्होंने कहा कि हम किसान या इथेनॉल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आम आदमी पर कोई व्यवस्था जबरन थोपना स्वीकार नहीं है। वाहन मालिक माइलेज और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रहे हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी पड़ेगी और जवाब देना होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार,नरेश पांचाल,शैलेश चौधरी राम सिंह, पूनिया सुनील, यादव,मुन्ना खान, सत्यदेव चौधरी, रणधीर अत्री, बृजमोहन तंवर,वेद वीर, जैनेंद्र बिजनोरिया, अवकेश, राहुल डागर सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहेl
विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : सी. द Read More...
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा रविवार को फरीदाबाद में आयोजित E20 पेट्रोल के खिलाफ राज्य स्तरीय टाउन हॉल में प्रदेशभर से पहुं Read More...
बलजीत कौशिक बोले, पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : अगस्त क्रांति एवं भारत छोड़ो
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...