- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,08 August , 2026
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत की नेतृत्व में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद एवं आशीर्वाद रसोई के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय राज कुमार कोचर एवं श्रीमती अविनाश की पुण्य स्मृति में तपेदिक रोगियों के लिए विशेष पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस भवन, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य तपेदिक रोगियों को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य में सुधार एवं शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने रोगियों को नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कोचर एवं श्रीमती अलका कोचर उपस्थित रहे। उन्होंने तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं बीमार व्यक्तियों की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई द्वारा किए जा रहे इस मानवीय कार्य की सराहना की।
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने कहा कि संस्था द्वारा तपेदिक रोगियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए निरंतर सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी का समय पर उपचार, नियमित दवाइयों का सेवन तथा पौष्टिक आहार रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी रोगियों से उपचार के दौरान दवाइयों का पूरा कोर्स करने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील की।
भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य प्रताप सिंह एडवोकेट एवं अंकुर शरण ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर तपेदिक रोगियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीबी से बचाव एवं उपचार के लिए जागरूकता, नियमित दवा, पौष्टिक आहार एवं चिकित्सकीय परामर्श का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम सैनी ने तपेदिक रोगियों से संवाद करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें बीमारी के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद टीबी रोगियों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
टीबी समन्वयक मधु भाटिया ने बताया कि टीबी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर रोगियों को परामर्श दिया जाता है तथा उन्हें दवाइयों का नियमित सेवन करने और उपचार को बीच में न छोड़ने के लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण संबंधी सहयोग भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान तपेदिक रोगियों को बीमारी से बचाव, नियमित उपचार, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित रोगियों ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई द्वारा किए जा रहे इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील, रामबरन यादव, अशोक कुमार, केशव कुमार, युवराज, सुमित, संजू, परवीन, रानी, प्रेम, कमलेश, बलराम, बृजमोहन शर्मा सहित रैडक्रॉस सोसाइटी के अन्य कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...