
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्होंने यहां चल रहे कार्य की सामग्री और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि यह सेंटर करीब 427 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा है जो कि दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर होगा। इसमें 2200, 1000 और 350 लोगों की क्षमता के तीन अलग-अलग हाल होंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन हो सकेंगे। इस केंद्र पर बच्चों के लिए गेमिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं करीब 1000 कार की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बन जाने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ बड़े उद्यमियों का रुख होगा, जिसका लाभ हमारे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर पर आने वाले समय में बड़े-बड़े एकेडमिक्स और इंस्टीट्यूशनल कार्यक्रम होंगे। जिससे लोगों की कनेक्टिविटी फरीदाबाद के साथ जुड़ेगी।
उन्होंने बताया कि आज विकास कार्यों का जायजा लिया है और व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी निर्देश अधिकारी व ठेकेदार को दिए गए हैं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आज वह कार्य हो रहे हैं जो कभी सोचे नहीं गए थे। तिगांव विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से हो रहा है। वह हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्र में विकास करवा रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार को प्रदेश में तीसरी बार मौका दिया है जो कि अभूतपूर्व है।
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...
CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...