FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,29 July , 2025
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया। भाजपा जिला फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल,  ज़िला महामंत्री प्रवीण चौधरी, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, ज़िला कार्यालय सचिव राज मदान, सचिन गुप्ता मुख्य तौर पर उपस्थित रहे । श्रीमती जोशी ने कहा कि “भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं की समस्याएं मेरी प्राथमिकता हैं। हर सप्ताह एक दिन मैं भाजपा जिला कार्यालय “अटल कमल” पर उपस्थित रहूंगी, जहाँ कार्यकर्ता निसंकोच अपनी बात रख सकेंगे और उनके समाधान के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से प्रयासरत रहूंगी।” श्रीमती जोशी का यह कदम कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला और संगठन के प्रति उनके समर्पण को और दृढ़ करने वाला साबित होगा। महापौर श्रीमती जोशी और ज़िला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता संगठन और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर कार्य कर रहा है। जनता की समस्याओं का त्वरित हल हो इसके लिए सरकार और संगठन मिलकर कार्य कर रहे हैं ।

महापौर  प्रवीण बत्रा जोशी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

महापौर प्रवीण जोशी ने ज़िला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल के साथ मिलकर भाजपा जिला कार्यलय अटल कमल पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “एक वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ जीवन देने की दिशा में एक महान प्रयास है। आइए, हम सब मिलकर अपनी माताओं के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखें।” इस पौधारोपण अभियान को ज़िला भर में व्यापक स्तर पर फैलाने का संकल्प लिया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने ‘पेड़ लगाएं, प्रकृति बचाएं’ का संकल्प लिया।

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

More News

7/29/2025 6:26:55 PM
दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...

7/29/2025 4:31:29 PM
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा हाथों में काले झंडे लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...

7/29/2025 4:16:25 PM
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा रंगोत्सव आयोजित

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM :  हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...

7/29/2025 3:56:42 PM
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...

7/29/2025 3:14:19 PM
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...

7/28/2025 7:29:37 PM
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...

7/28/2025 5:57:56 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...

7/28/2025 5:54:45 PM
ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...


Welcome