FARIDABAD

HindustanVision Monday,28 July , 2025
ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर, राजकीय प्राइमरी स्कूल में तीज महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार के लोक कला परिषद् के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी श्रोताओं का हरियाणा की लोक संस्कृति से परिचय कराया। लोक कला परिषद् से श्री प्रकाश मलिक एवं उनकी टीम सोनीपत से आई थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक पं. मूलचंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि सी. ए. प्रदीप बंसल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,मनोनीत पार्षद व युवा एवं कर्मठ  योगेश शर्मा, श्रीमती किरणवाला, पार्षद, वार्ड नंबर 45, कार्यक्रम अध्यक्ष  देवेंद्र अत्री, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हरियाली तीज की बधाई और शुभ कामनायें व्यक्त कीं और अपने विचार व्यक्त किए। प्रदीप बंसल ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शंकर को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए काफी समय तक व्रत , उपवास व प्रार्थना आदि की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने सावन माह की तृतीया के दिन माता पार्वती को उनका पति बनना  स्वीकार किया। तभी से हरियाली तीज पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने ग्राहक पंचायत के कार्य के बारे में भी  बताया। इस अवसर पर सेक्टर 62,63,64,65 व बल्लभगढ़ के लोगों ने लोक गीतों एवं हरियाणवी नृत्य का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में राजू भारद्वाज, निवेश पाराशर, धन सिंह अत्री, सूबे सिंह मान, संदीप शर्मा, प्रदीप पुंडीर , ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष अजय भाटिया और प्रान्त संगठन मंत्री मुनेश शर्मा, मास्टर बलराम, आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ ज्ञान चंद कौशिक ने किया।प्रदीप पुंडीर ने सभी समाज के आगंतुकों,  अतिथियों एवं सभी कलाकारों एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर वालों का आभार व्यक्त किया।

ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

More News

7/29/2025 6:26:55 PM
दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...

7/29/2025 4:31:29 PM
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा हाथों में काले झंडे लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...

7/29/2025 4:16:25 PM
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा रंगोत्सव आयोजित

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM :  हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...

7/29/2025 3:56:42 PM
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...

7/29/2025 3:14:19 PM
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...

7/28/2025 7:29:37 PM
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...

7/28/2025 5:57:56 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...

7/28/2025 5:54:45 PM
ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...


Welcome