FARIDABAD

HindustanVision Monday,28 July , 2025
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार पारदर्शी और जनसरोकार आधारित शासन दे रही है। प्रदेश के युवाओं को ‘बिन पर्ची, बिन खर्ची’ नौकरी मिल रही हैं । जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के जन जन को सशक्त किया जा रहा है । भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की असली ताकत है। मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर इसे साकार करने का कार्य करें । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया का फरीदाबाद जिले में संगठनात्मक प्रवास रहा। बैठक में ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, महापौर प्रवीण जोशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, ज़िला महामंत्री प्रवीण चौधरी, शोभित अरोड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया ने संगठन के विभिन्न पहलुओं और संगठनात्मक विषयों जैसे - संगठन की कार्यशैली, बूथ समिति एवं BLA-2 का गठन, जिला कार्यसमिति की बैठक, मंडल कार्यसमिति की बैठक, BLA-2 सम्मेलन, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने संगठनात्मक वृत्त लिया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।

संगठन के कार्य को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से पूर्ण करें कार्यकर्ता : पंकज पूजन रामपाल

बैठक में ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सभी कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है कि संगठन के प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें। यही हमारी पहचान है और यही हमारी शक्ति है ।”श्री रामपाल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हर छोटा कार्यकर्ता भी इस संगठन की रीढ़ है। ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश महामंत्री को आश्वस्त करते हुए बताया कि पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्यों को भाजपा फ़रीदाबाद जिले के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूर्ण करते हैं ।

 इस बैठक ज़िला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश शर्मा, भारती भाकुनी, विक्रम अरुआ, गोल्डी अरोड़ा, सीमा भारद्वाज, धर्मबीर भड़ाना, ज़िला सचिव पुनीता झा, तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर,सुनील कुमार,अनुराधा डिगवाल,  कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभाष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, ओबीसी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू ठाकुर, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, आई.टी जिला प्रमुख शिवम रतन, सोशल मीडिया प्रमुख तनुज कोठारी, मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

More News

7/29/2025 6:26:55 PM
दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...

7/29/2025 4:31:29 PM
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा हाथों में काले झंडे लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...

7/29/2025 4:16:25 PM
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा रंगोत्सव आयोजित

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM :  हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...

7/29/2025 3:56:42 PM
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...

7/29/2025 3:14:19 PM
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...

7/28/2025 7:29:37 PM
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...

7/28/2025 5:57:56 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...

7/28/2025 5:54:45 PM
ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...


Welcome