
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से 40 से अधिक सरकारी स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपनी प्रतिभा का मंचन किया। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल ने कहा कि प्रकृति ने हर मानव में प्रतिभा का समावेश किया है, लेकिन उसको उजागर करने के लिए किसी न किसी मंच की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने शिक्षकों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा न तो जीतती है न ही हारती है। प्रतिभा हमेशा जीवंत रहती है, इसे जीवित रखने के लिए हर व्यक्ति को प्रयासरत रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में लोकनृत्य, सांग, क्लासिकल डांस, ड्राइंग प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों की अध्यापिकाओं ने लोक गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसीपल एवं नोडल अधिकारी ज्योति मंगला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए होते रहने चाहिए। कार्यक्रम की संयोजक सरोज बाला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं और प्रतिभाएं लोगों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं ताकि अन्य लोग भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन विभिन्न मंचों के द्वारा कर सके। मंच संचालन नरेंद्र शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की भूमिका विनोद कुमार, बृजमोहन, डा. बलराम आर्य, डा. रामनिवास ने निभाई। कार्यक्रम को सीआरसी धीरज, मनोज कुमार, जितेंद्र, सुनील कांत, अमित व सस्वती ने सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...
CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...