FARIDABAD

HindustanVision Monday,28 July , 2025
भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन सेरेमनी हृढ्ढञ्ज स्फरीदाबाद महानगर स्थित पर किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मंडल महामंत्रियों का उनकी नियुक्तियों के लिए जहां बधाईयां दी गई वहीं उन्हें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रुपरेखा बनाई गई। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष महानगर सोहन पाल सिंह, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, जिला प्रभारी कमल यादव, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी, गोपाल शर्मा, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा, बलदेव अलावलपुर, टिपरचंद शर्मा, सुखबीर मलेरना, रामेश्वर प्रजापति, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, भगवान सिंह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित फरीदाबाद महानगर के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है और मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का जो गौरव बढ़ाया है, उसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है, हर देश आज भारत के साथ जुडकऱ अपनी आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का जो दौर पिछले 11 सालों से शुरु हुआ है, यह दौर आगे भी जारी रहेगा, प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करे और संगठन को मजबूत करने का काम करे। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा व सतीश फागना ने भी अपने-अपने संबोधनों में कार्यकर्ताओं को उनके जिम्मेवारियां के बारे में बारीकि से बताया और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

More News

7/29/2025 6:26:55 PM
दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...

7/29/2025 4:31:29 PM
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा हाथों में काले झंडे लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...

7/29/2025 4:16:25 PM
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा रंगोत्सव आयोजित

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM :  हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...

7/29/2025 3:56:42 PM
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...

7/29/2025 3:14:19 PM
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...

7/28/2025 7:29:37 PM
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...

7/28/2025 5:57:56 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...

7/28/2025 5:54:45 PM
ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...


Welcome