HARYANA

HindustanVision Tuesday,29 July , 2025
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोरियम में तीज महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। महोत्सव में प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने सभागार में गांव पावती, पिथरावास, बवाना गुज्जर, धामलावास, कुंडल, जाहिदपुर, मालाहेड़ा, नारायणपुर, गोकलगढ़ व बुडानी के महिला सांस्कृतिक केंद्रों व सांझा बाजार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। आज मनाया जा रहा हरियाली तीज महोत्सव भी इसी कड़ी का एक पड़ाव है। प्रदेश की महिलाओं को सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना इस उत्सव को मनाए जाने का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। बेटियों के प्रति समाज की सोच अब बदल चुकी है।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं : कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

हरियाणवी संस्कृति की खुशबू, सावन की सौंधी मिट्टी और नारी शक्ति के स्वरूप को समर्पित हरियाली तीज महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम झज्जर के गांव खातीवास स्थित संस्कारम स्कूल के प्रांगण में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा शामिल हुए, जिन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश सरकार की तरफ से भेजी गई कोथली का उपहार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देते हुए तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और जिले में 1.32 लाख रुपये की लागत से खुले 16 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना शुभ संदेश दिया।

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

More News

7/29/2025 6:26:55 PM
दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्ह Read More...

7/29/2025 4:31:29 PM
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा हाथों में काले झंडे लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगा Read More...

7/29/2025 4:16:25 PM
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा रंगोत्सव आयोजित

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM :  हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम Read More...

7/29/2025 3:56:42 PM
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, किया त्वरित समाधान

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और फ़रीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में कार्यक Read More...

7/29/2025 3:14:19 PM
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव ; विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 29 JULY 2025 : GAUTAM : प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोर Read More...

7/28/2025 7:29:37 PM
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की असली ताकत : सुरेन्द्र पुनिया

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाज Read More...

7/28/2025 5:57:56 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन Read More...

7/28/2025 5:54:45 PM
ग्राहक पंचायत ने मनाया तीज महोत्सव

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं हरियाणा लोक परिषद् , कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में सेक्टर 65 स्थित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सें Read More...


Welcome