- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 September , 2026
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय सत्य निष्ठा से समृद्धि रहा। इस कार्यक्रम में एच.पी.सी.एल. के रीजनल मैनेजर प्लास बरुआ और सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर अंकुर हजारीका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मैनेजमेंट टीम के सदस्य तरुण और रविन्द्र भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर समाजसेवी योगेश गौर, सुमित गौर और ओम साई गैस से संजय कुमार भी मौजूद रहे। इसी के साथ एच.पी.सी.एल. द्वारा विद्यालय में पर्यावरण बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें से पाँच बच्चों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इनमें कक्षा छठी ए से जस्सी, कक्षा छठी ए से पलक, कक्षा छठी बी से जस, कक्षा पांचवी सी से दृष्टि और कक्षा पांचवी ए से तनिष्का के चित्रों को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना सोबती एवं उप-प्रधानाचार्य आशीष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सतर्कता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 9 की छात्रा सिमरन ने एल.पी.जी. क्या है, इसके महत्व और ऊर्जा के स्रोत के रूप में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। कक्षा 9 की ही छात्रा ऋषिका ने ग्लोबल वार्मिंग विषय पर भाषण दिया और कक्षा 6 के छात्र आर्यन ने पर्यावरण बचाओ विषय पर अपने विचार रखे।
इसी के साथ एच.पी.सी.एल. द्वारा विद्यालय में पर्यावरण बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए एच.पी.सी.एल. के रीजनल मैनेजर श्री प्लास बरुआ ने कहा कि यह एक अद्भुत पहल है जो युवा कलाकारों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर प्रदान करती है और साथ ही अपनी चित्रकला के माध्यम से हमारे ग्रह की रक्षा का महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। इन चित्रों के माध्यम से छात्र हमें याद दिलाएंगे कि एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पृथ्वी की शुरुआत हम सभी से होती है। आइए रंगों को बोलने दें, रचनात्मकता को बहने दें और मिलकर अपनी धरती को रहने के लिए और बेहतर बनाएं।
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि Read More...
- साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के साथ लक्ष्य निर्धारित कर सशक्त बनें विद्यार्थी: रेनू भाटिया
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्य
Read More...
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...
सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान स
Read More...
लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फो Read More...