FARIDABAD

HindustanVision Monday,07 September , 2026
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM :  शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट एवं जे.पी. मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन जे.पी. चौधरी द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार, श्री सवितुर प्रसाद, सेवानिवृत्त सिविल सर्विसेज ऑफिसर एवं स्पेशल सेक्रेटरी ग्रेड, भारत सरकार, तथा श्री राजेश चेची, डीएसपी हरियाणा पुलिस विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. एम.पी. सिंह एवं अशोक जार्ज ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्नल एस.पी. सिंह, श्री दीनदयाल एसीपी दिल्ली पुलिस, श्री विकास वर्मा एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, प्रो. आर.एन. सिंह, श्री आदित्य राजपूत एडवोकेट, श्री बांके बिहारी प्रिंसिपल, श्री संदीप सेठी पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद सहित शिक्षा, कानून, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजेश खटाना एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना

More News

9/7/2026 8:58:49 PM
वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत शनिवार सायं वार्ड नंबर-

9/7/2026 8:53:08 PM
समाधान शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का मंच : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

9/7/2026 8:48:14 PM
विश्व समभाव दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘वैल्यू योर वर्च्युज़’ के विजेता सम्मानित

सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान स Read More...

9/7/2026 8:40:43 PM
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM :  शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फो Read More...

9/5/2026 9:15:19 PM
श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से बनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री क Read More...

9/5/2026 8:06:29 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं Read More...

9/5/2026 7:52:51 PM
साई धाम ज्ञान पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट शिक्षाविदों का सम्मान, शिक्षा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज निर्माण का संदेश

FARIDABAD NEWS 05 SEPT 2026 : GAUTAM :  साई धाम में शिर्डी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी की ओर से “साई धाम ज्ञान पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन Read More...

9/5/2026 7:36:52 PM
श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में भी उतारें : राजेश नागर

जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026  GAUTAM  : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर Read More...


Welcome