FARIDABAD

HindustanVision Saturday,05 September , 2026

श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां मंदिर को भव्य स्वरुप में सजाया गया वहीं लाइटिंग और अन्य सजावटों ने मंदिर की शोभा को चार चांद लगा दिए। मंदिर में विभिन्न प्रकार की सुंदर और मनमोहन झांकियां तैयार की गई, जिन्हें देखते ही साक्षात भगवान से दर्शन होने जैसा प्रतीत हो रहा था। श्रीकृष्ण जन्माष्मी उत्सव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की और झांकियों का अवलोकन किया और प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया व अन्य मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज फरीदाबाद सहित देशभर में धूमधाम से मनाया गया सभी मंदिरों में सुंदरता की छठा बिखर रही है। प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि भगवान श्रीविष्णु हरि, श्री कृष्ण अवतार के रूप में इस धरा पर पूर्ण अवतार रूप में अवतरित हुए। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल कंस जैसे असुरों के संहार के लिए ही नहीं हुआ, असुरों का संहार तो भगवान के संकल्प मात्र से ही हो सकता है। लेकिन भगवान के अवतार का मुख्य प्रयोजन-परित्राणाय साधूनां, अर्थात् अपने अनन्य भक्तों की रक्षा करना, उन्हें अपनी दिव्य लीलाओं का रस प्रदान करना और संसार के सम्मुख शरणागति का सबसे सुगम मार्ग प्रस्तुत करना रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर में इस बार भगवान श्रीगणेश जी, श्री लडडू गोपाल जी, श्री खाटू श्याम जी, श्री बांके बिहारी जी, निधिवन, कारगर में भगवान विष्णु, वासुदेव श्रीकृष्ण को लाते हुए कालका जी दिल्ली वाली, अमरनाथ बाबा की झांकियां विशेष कलाकारों द्वारा तैयार की गई। इस दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और मनमोहन झांकियों को देखकर भाव विभोर हो गए। प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मष्टामी महोत्सव भक्तो की आस्था, उमंग और श्रद्धा से सराबोर रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार भगवान के दर्शन के लिए लगनी शुरु हो गई। मंदिर परिसर में मनमोहक सुंदर झांकिया, मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात में भगवान के जन्म होने तक जारी रहे। मंदिर में भी भक्तो के लिए विशेष प्रसाद की व्यस्था की गई। उन्होंने बताया कि देर रात श्रीकृष्ण जन्म के समय भगवान का अभिषेक किया गया। मंदिर में बज रहे जन्में हैं कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई जैसे भजनों पर श्रद्धालुगण देर रात में झूमते रहे।

More News

9/5/2026 8:06:29 PM

श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं Read More...

9/5/2026 7:52:51 PM
साई धाम ज्ञान पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट शिक्षाविदों का सम्मान, शिक्षा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज निर्माण का संदेश

FARIDABAD NEWS 05 SEPT 2026 : GAUTAM :  साई धाम में शिर्डी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी की ओर से “साई धाम ज्ञान पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन Read More...

9/5/2026 7:36:52 PM
श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में भी उतारें : राजेश नागर

जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026  GAUTAM  : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर Read More...

9/3/2026 8:44:55 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 ब्रांच में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

FARIDABAD NEW 03 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...

9/3/2026 8:30:46 PM
कर्मचारी कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग, सुमित भाटिया के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया के Read More...

9/3/2026 8:28:06 PM
भाजपा फरीदाबाद की जिला मासिक बैठक अटल कमल में हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हु Read More...

9/3/2026 8:19:56 PM
भाजपा एससी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का एससी मोर्चा​ के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  भाजपा एस मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा एस मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहा Read More...

9/3/2026 8:16:41 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा श्री सिद्धदाता आश्रम, 4 सितंबर को गूंजेगा कान्हा का जयकारा

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रंग-बिरंगी Read More...


Welcome