- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,03 September , 2026
FARIDABAD NEW 03 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। कार्यक्रम में किंडरगार्डन से लेकर सीनियर कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी विभिन्न लीलाओं को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी एवं प्रस्तुतियों से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर वेशभूषा में सजकर कृष्ण, राधा और ग्वाल-बालों का रूप धारण किया। बच्चों ने मधुर भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।
सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, उनके साहस, बुद्धिमत्ता और धर्म की रक्षा के संदेश को मंच पर प्रस्तुत किया। विशेष रूप से कंस वध की प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय क्षमता और संवाद अदायगी से यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है तथा अधर्म का अंत निश्चित है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर दीपक यादव ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, सत्य, धैर्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे श्रीकृष्ण के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। जन्माष्टमी महोत्सव ने न केवल बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा, बल्कि उन्हें श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख को समझने और अपने जीवन में उतारने का अवसर भी प्रदान किया।
FARIDABAD NEW 03 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया के Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हु Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : भाजपा एस मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा एस मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहा Read More...
FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रंग-बिरंगी Read More...
सरकार की एकतरफा घोषणा मंजूर नहीं, नियमितीकरण से कम कुछ स्वीकार नहीं : शास्त्री
पालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल चार दिन बढ़ाकर 6 सितंबर तक जारी रखने का ऐलान Read More...
FARIDABAD NEWS 02 SEP 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी ह Read More...
FARIDABAD NEWS 02 SEP 2026 : GAUTAM : आज महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और गौरव का दिन रहा। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल, सचिव&n Read More...