FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,02 September , 2026
श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पावन झांकियों का आनंद ले सकेगे श्रद्धालुगण

FARIDABAD NEWS 02 SEP 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। आश्रम परिसर में 4 सितंबर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया है। श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित श्रीकृष्णा जन्माष्टमी का महोत्सव अत्यंत भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आश्रम में जन्माष्टमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान नारायण के धराधाम पर अवतरित होने के परम आनंद का उत्सव है। आश्रम परिसर में सजी अलौकिक झांकियां इसी दिव्य शरणागति और भगवान के भक्त-वत्सल स्वरूप को जीवंत कर रही हैं। आश्रम परिसर में गुरु और ईश्वर के प्रति शरणागति और भगवान की विभिन्न लीलाएं के साथ दिव्य रासलीला दर्शाती झांकिया तैयार की गई हैं। जबकि भगवान योगेश्वर का महाभिषेक जन्माष्टमी की मध्य रात्रि(निशीथ काल) में करीब 11.50 से 12.40 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण जी के विशेष अनुष्ठान होंगे। शंखों की ध्वनि के बीच भगवान का पंचामृत से महाभिषेक और माखन-मिश्री, धनिया, केला, तुलसीदल से भोग लगाकर चंद्रमा को अर्घ्य देकर भगवान के दिव्य दिव्य दर्शन हो सकेंगे। श्रीलक्ष्मीनाराायण दिव्यधाम में महोत्सव की शुरुआत सुबह से ही झूलनोत्सव के साथ हो जाएगी। रंगीन रोशनी से नहाए दिव्यधाम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यहां लंबी श्रंखला होगी। श्रीसिद्धदाता आश्रम की दिव्य और भव्य झांकियां भक्तों को केवल कला का दर्शन नहीं कराएंगी बल्कि बल्कि उनके भीतर छिपे कृष्ण-प्रेम और भक्ति को जाग्रत करती हैं। साथ ही श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के दिव्य संदेश और समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा के बीच श्रीबाल कृष्ण की लीलाओं, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत, कैलाश पर्वत,
और श्रीराधा-कृष्ण के अगाध प्रेम का साक्षात्कार कर सकेंगे। साथ ही
 सभी आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक पंजीरी प्रसाद एवं भोजन-प्रसाद का भी व्यापक प्रबंध किया गया है।

दिव्य झांकियों के दर्शन कर सकेंगे
यमुना पार करते वासुदेव: अभयदान का संदेश
आश्रम में तैयार की गई झांकियों में वसुदेव जी द्वारा बाल कृष्ण को टोकरी में लेकर यमुना पार करने का दृश्य अत्यंत मनोहारी है। उफनती हुई यमुना सांसारिक कलयुग और भवसागर का प्रतीक है। जब साक्षात परब्रह्म कृष्ण रूप में जीव के हाथ में आ जाते हैं, तो भयानक से भयानक परिस्थितियां भी अपना मार्ग दे देती हैं। शेषनाग द्वारा वर्षा से रक्षा करना यह दर्शाता है कि भगवान के अनन्य सेवक सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहते हैं।

कालिया नाग मर्दन: अहंकार का विनाश और करुणा
बाल कृष्ण द्वारा कालिया नाग के फनों पर नृत्य करने की झांकी जीव को वासनाओं और अहंकार से मुक्त होने का संदेश देती है। कालिया नाग मानव मन के भीतर छिपे विषैले विकारों का प्रतीक है। जब जीव भगवान की शरण में जाता है, तो प्रभु उसके अंतःकरण के सारे विष को समाप्त कर उसे अपनी चरण धूलि प्रदान करते हैं। यह झांकी दर्शाती है कि भगवान दुष्टों का संहार भी उनकी आत्मा के कल्याण और शुद्धि के लिए ही करते हैं।

राधा-कृष्ण झूला: अलौकिक प्रेम और जीव-ब्रह्म का मिलन
आश्रम का सबसे मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के झूला झूलने की दिव्य झांकी है। राधा-कृष्ण का संबंध जीव और ब्रह्म का संबंध है। राधा जी ह्लादिनी शक्ति हैं, जो परम प्रेम स्वरूपा हैं। झूले की गति यह दर्शाती है कि यह संसार निरंतर परिवर्तनशील है, परंतु इस बदलते संसार के बीच जो राधा-कृष्ण के प्रेम रूपी झूले में स्थित हो जाता है, वह आनंद के चरम शिखर को प्राप्त करता है। यह प्रेम भौतिक नहीं, बल्कि आत्मा का परमात्मा के प्रति निश्छल समर्पण है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-झूलनोत्सव अधर्म पर धर्म का उदय स्वरुप पूर्ण पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण प्राकट्य। पालने में झूले बालगोपाल तब मुरली की तान पर झूमा ब्रह्मांड

श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पावन झांकियों का आनंद ले सकेगे श्रद्धालुगण

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome