FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,01 September , 2026
सेवा के विजन से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और समाज के विकास को दी नई दिशा : सुभाष बराला

FARIDABAD NEWS 01 SEP 2026 : GAUTAM :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के निमित जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री और 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और समर्पण की यात्रा के 25 वर्ष अनुकरणीय और प्रेरणादायी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा के विजन के साथ राष्ट्र और समाज के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य जनसेवा की भावना को और मजबूत करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन भी पूरी निष्ठा के साथ करता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सहायता करने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा आमजन के बीच सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर.एन सिंह, वजीर सिंह डागर और रेणु भाटिया मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

श्री बराला ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 12 विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ शामिल हैं। जिला कार्यशाला में इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा, सेवा और समर्पण भाव के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसेवक के रूप में अपने जीवन के 25 वर्ष सेवा और समर्पण को समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने देश के आर्थिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत के सम्मान, प्रभाव और प्रतिष्ठा को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सामने रखा गया ‘विकसित भारत’ का संकल्प अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ें।

जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ेंगे और जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को व्यापक जनअभियान का स्वरूप प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ें तथा अभियान को सफल बनाएं।

जिला कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, सीमा भारद्वाज, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, धर्मबीर भड़ाना, मुकेश शर्मा, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, अनुराधा डीगवाल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, शिवम रतन, अरुणिमा सिंह, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल संयोजक व सह-संयोजक तथा संगठन से जुड़े सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा के विजन से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और समाज के विकास को दी नई दिशा : सुभाष बराला

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome