FARIDABAD

HindustanVision Monday,31 August , 2026
भाजपा मंत्रियों द्वारा गोद लिए गांव ‘सीही’ की हो रही है दुर्गति : सुमित गौड़

सुमित गौड़ ने केंद्रीय मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री चेताया

गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता ने सुना लोगों का दुखड़ा 

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीही के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है, गंदे पानी और बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सीही गांव के शिव मंदिर मोरा चौक पहुंचकर लोगों का दुखड़ा सुना और वास्तविक स्थिति देखकर भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा। इस दौरान श्री गौड़ ने कहा कि यह वह ऐतिहासिक गांव है, जिसे केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के मंत्री ने गोद लिया हुआ है, जब इस गांव की ऐसी दुर्गति हो रही है तो पूरे शहर में क्या विकास किया जा रहा है? इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले पांच दिनों से फरीदाबाद में बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी, इसके बावजूद गांव सीही में गंदा पानी ज्यों का त्यों खड़ा हुआ है, इस गंदे पानी के कारण मक्खी-मच्छर पनप रहे है, जिससे लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे है परंतु अभी तक भाजपा के किसी मंत्री ने यहां आने की जेहमत तक नहीं उठाई। श्री गौड़ ने कहा कि यह बाबा सूरदास की ऐतिहासिक जन्मस्थली है और शहर के तीन सेक्टरों के बराबर यहां लोग रहते है, जिन्होंने केंद्र, प्रदेश और नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने में अह्म भूमिका निभाई थी और आज यह लोग भाजपा को सत्ता सौंप अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के मंत्रियों और प्रशासन ने इन लोगों का दुखड़ा सुनना बंद कर दिया तो इन्होंने ‘गांव सीही’ नाम से सोशल मीडिया पर पेज बनाकर उसके माध्यम से गांव की समस्याओं को उठाना शुरु कर दिया है ताकि भाजपाईयों को सच्चाई का आइना दिखाया जा सके। इस दौरान उपस्थित महिला-पुरुषों ने आक्रोश स्वरुप भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने गांव में भाजपा नेताओं की एंट्री बंद कर दी है और यह संकल्प लिया है कि आने वाले समय मेंं उन्हें वोट की चोट से सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। सुमित गौड़ ने गांव के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह अपने सामथ्र्य के अनुसार उनकी समस्याओं की आवाज सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और जरुरत पड़ी तो उनके हकों के लिए धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

 

भाजपा मंत्रियों द्वारा गोद लिए गांव ‘सीही’ की हो रही है दुर्गति : सुमित गौड़

More News

8/31/2026 8:05:02 PM
कचरे को समस्या नहीं, संसाधन बनाना हमारी प्रतिबद्धता :  विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद समेत हरियाणा के चार क्लस्टरों में स्थापित होंगे इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, प्रतिदिन 5 हजार टन कचरे का होगा वैज्ञानिक Read More...

8/31/2026 8:00:29 PM
भाजपा मंत्रियों द्वारा गोद लिए गांव ‘सीही’ की हो रही है दुर्गति : सुमित गौड़

सुमित गौड़ ने केंद्रीय मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री चेताया

गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता ने सुना लोगों का दुखड़ा 

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM :  Read More...

8/31/2026 7:57:16 PM
राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद में एचएसएनसीबी की सतर्कता : नार्को डॉग हैरी के साथ चला निवारक तलाशी अभियान

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख  संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन त Read More...

8/31/2026 7:51:00 PM
राहुल गांधी के खिलाफ  मामला दर्ज होने पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बीके चौक पर निकाला रोष मार्च

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM :  उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  मामला दर्ज किए जाने से नाराज फरीदाबाद जिला क Read More...

8/31/2026 7:47:24 PM
रविंद्र मलिक लगातार चौथी बार राज्य प्रधान निर्वाचित

हरियाणा रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन व राज्य प्रधान चुनाव संपन्न

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 ; GAUTAM : रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार Read More...

8/30/2026 6:41:58 PM
सच्चाई और विकास की जीत, सातवीं बार रिकॉर्ड 245 वोटों से जीते गजराज नागर

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM :  सेक्टर 21 ए डब्ल्यूए सीआरए चुनाव में गजराज नागर ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर अपने नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगवा दी। गज Read More...

8/30/2026 6:38:23 PM
थैलेसीमिया बच्चों के लिए आगे आए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों को मिलेंगे उपहार; विशेष ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा थैलेसीमिय Read More...

8/30/2026 6:32:59 PM
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन का ऐलान, राष्ट्रहित और जनहित की राजनीति को मजबूत करने का संकल्प

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM ;  देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन की आज औपचारिक घोषणा की गई। फरीदाबाद में आयोजित पार् Read More...


Welcome