FARIDABAD

HindustanVision Monday,31 August , 2026
रविंद्र मलिक लगातार चौथी बार राज्य प्रधान निर्वाचित

हरियाणा रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन व राज्य प्रधान चुनाव संपन्न

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 ; GAUTAM : रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन रोहतक के शंग्रिला होटल में दिनांक 30/08/26 रविवार को संपन्न हुआ।सम्मेलन में मतदान के माध्यम से राज्य प्रधान का चुनाव कराया गया जिसमें करनाल सिविल हस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजी आफिसर रविंद्र मलिक लगातार चौथी बार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। 

इस संबध में जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों के बीच सबसे पहले कोषाध्यक्ष नवीन रेवाडी ने वित की रिपोर्ट, महासचिव संदीप मलिक ने सांगठनिक ब्यौरा व प्रधान रविंद्र मलिक ने मौजुदा कार्यकाल के दौरान एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्यों को सदस्यों के बीच प्रस्तुत किया। जिससे सदस्यों ने हाथ उठाकर ध्वनिमत से पारित किया। इसके बाद रविंद्र मलिक ने कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया। 

वरिष्ठ पैनल ने कराया चुनाव संपन्न : कार्यकारिणी भंग होने के उपरांत निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया का मंच संचालन कर रहे पीजीआई रेडियोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव संजय सिंहमार ने चुनाव पैनल में शामिल विभिन्न कर्मचारी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों से उपस्थित रेडियोलॉजी आफिसर्स को अवगत कराया जिसमें  सर्व कर्मचारी सघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान श्री जयवीर मोर,मुख्य संगठनकर्ता जयवीर चहल,पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन नं० 41 के राज्य महासचिव इंद्रजीत सिहाग,पैंशन बहाली संघर्ष समिति, रोहतक के जिला प्रधान अनिल स्वामी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपप्रधान ललित कुमार, पीजीआई से वरिष्ठ रेडियोग्राफर जयसिह छिक्कारा जी शामिल रहे। 

मतदान पूर्ण होने के पश्चात चुनावी पैनल ने परिणाम घोषित किया।रविंद्र मलिक को 123 मत,राजेश चोपडा को 35 मत व वीके० वर्मा को 01 मत प्राप्त हुए। 88 मतों के बडे अंतर से रविंद्र मलिक विजयी घोषित हुए। 

सभी को साथ लेकर कैडर के लिए करुंगा कार्य- रविंद्र मलिक 

नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र मलिक ने प्रधान निर्वाचित होने के उपरांत प्रदेश के सभी जिलों से आए संगठन सदस्यों का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।उन्होंने चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर आए सभी संगठनों के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने आश्वस्त किया कि वो रेडियोलॉजी आफिसर्स कैडर के हितों के साथ साथ कर्मचारी हित के सभी संघर्षों में हर संभव सहयोग करेगें।

हरियाणा सरकार का धन्यवाद : रविंद्र मलिक ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत  रेडियोग्राफर पद का नोमेनक्लेचर रेडियोलॉजी आफिसर व वरिष्ठ रेडियोग्राफर पद का नोमेनक्लेचर वरिष्ठ रेडियोलॉजी आफिसर कर कैडर का मान सम्मान बढाया है।इसके साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के रेडियोलॉजी आफिसर्स कैडर में वरिष्ठ रेडियोलॉजी आफिसर्स के 22 नये पदों का भी सृजन किया गया है।इन कार्यों के लिए वो प्रधान के नाते समस्त कैडर की तरफ से हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं। 

कैडर की मुख्य मांगे : रविंद्र मलिक ने बताया कि अभी भी कैडर की महत्वपूर्ण मांगे लम्बित है जिनको पुरा करने के लिए हरियाणा सरकार सरकार के समक्ष मजबूती से मांग रखेगें।मुख्यतः मांगे निम्नलिखित है:

• रेडियोलॉजी आफिसर पद का पे स्केल हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स व उतराखंड राज्य रेडियोग्राफर की तर्ज पर FPL-07 किया जाए। वरिष्ठ रेडियोलॉजी आफिसर का पे स्केल FPL-08 किया जाए। 

•प्रमोशन चैनल में न्यूनतम चार पद किये जायें। 

•कार्यानुसार कैडर में नये पदों का सृजन किया जाए। 

•स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर ESI हैल्थकेयर हरियाणा,पीजीआई रोहतक सहित समस्त मैडिकल कालेजों में कार्यरत रेडियोग्राफर कैडर की नोमेनक्लेचर रेडियोग्राफर से रेडियोलॉजी आफिसर,सिनियर रेडियोग्राफर से सिनियर रेडियोलॉजी आफिसर तुरंत प्रभाव से किया जाए।

इस अवसर पर देवेंद्र राणा,प्रमोद बंसल,कृष्ण राणा,संदीप कुमार पानीपत, नवीन कुमार,संदीप मलिक, संदीप जांगडा,प्रेम बब्बर,राजेश चोपडा,सोनू, राजकुमार फरीदाबाद, मोहित देशवाल, पवन यादव,नवरीत, नवदीप सहित सैंकडों सदस्य उपस्थित रहे। 

रविंद्र मलिक लगातार चौथी बार राज्य प्रधान निर्वाचित

More News

8/31/2026 8:00:29 PM
भाजपा मंत्रियों द्वारा गोद लिए गांव ‘सीही’ की हो रही है दुर्गति : सुमित गौड़

सुमित गौड़ ने केंद्रीय मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री चेताया

गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता ने सुना लोगों का दुखड़ा 

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM :  Read More...

8/31/2026 7:57:16 PM
राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद में एचएसएनसीबी की सतर्कता : नार्को डॉग हैरी के साथ चला निवारक तलाशी अभियान

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख  संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन त Read More...

8/31/2026 7:51:00 PM
राहुल गांधी के खिलाफ  मामला दर्ज होने पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बीके चौक पर निकाला रोष मार्च

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM :  उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  मामला दर्ज किए जाने से नाराज फरीदाबाद जिला क Read More...

8/31/2026 7:47:24 PM
रविंद्र मलिक लगातार चौथी बार राज्य प्रधान निर्वाचित

हरियाणा रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन व राज्य प्रधान चुनाव संपन्न

FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 ; GAUTAM : रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार Read More...

8/30/2026 6:41:58 PM
सच्चाई और विकास की जीत, सातवीं बार रिकॉर्ड 245 वोटों से जीते गजराज नागर

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM :  सेक्टर 21 ए डब्ल्यूए सीआरए चुनाव में गजराज नागर ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर अपने नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगवा दी। गज Read More...

8/30/2026 6:38:23 PM
थैलेसीमिया बच्चों के लिए आगे आए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों को मिलेंगे उपहार; विशेष ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा थैलेसीमिय Read More...

8/30/2026 6:32:59 PM
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन का ऐलान, राष्ट्रहित और जनहित की राजनीति को मजबूत करने का संकल्प

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM ;  देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन की आज औपचारिक घोषणा की गई। फरीदाबाद में आयोजित पार् Read More...

8/30/2026 6:25:51 PM

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को श्री दुलीचंद फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का श Read More...


Welcome