- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,30 August , 2026
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM ; देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन की आज औपचारिक घोषणा की गई। फरीदाबाद में आयोजित पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुंवर विकास चौहान ने पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी देशहित जनहित और राष्ट्र निर्माण को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर रही है।
कुंवर विकास चौहान ने कहा कि आज देश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो जनता की आवाज को प्राथमिकता दे, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करें और आम नागरिकों के हितों के लिए ईमानदारी से काम करे। राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी इसी उद्देश्य के साथ देश की राजनीति में अपना स्थान बनाने के लिए आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का विशेष फोकस युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला और आम नागरिक से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। देश के युवाओं को बेहतर अवसर, किसानों को सम्मानजनक जीवन, आम जनता को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं और शासन में पारदर्शिता पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल होंगी।
जनता की आवाज को राजनीतिक मंच देना हमारा उद्देश्य
कुंवर विकास चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी केवल चुनाव लडऩे के उद्देश्य से नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक एवं सामाजिक विकल्प तैयार करने के संकल्प के साथ अस्तित्व में आई है। पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में अपना संगठन खड़ा करेगी और जमीनी स्तर पर जनता से संवाद स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्र की एकता-अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी तथा जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती के साथ उठाएगी।
देशभर में संगठन विस्तार की तैयारी
प्रेस कॉफ्रेंस में बताया गया कि पार्टी आगामी दिनों में देश के विभिन्न राज्यों, जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू करेगी। बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩे की योजना बनाई जा रही है।
कुंवर विकास चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी जनता की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। हमारा उद्देश्य एक ऐसा मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करना है, जिसमें राष्ट्रहित और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो।
उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस प्रयास में सभी वर्गों के लोग आगे आएं और सकारात्मक एवं जनहितकारी राजनीति को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं।
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : सेक्टर 21 ए डब्ल्यूए सीआरए चुनाव में गजराज नागर ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर अपने नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगवा दी। गज Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों को मिलेंगे उपहार; विशेष ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा थैलेसीमिय Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM ; देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन की आज औपचारिक घोषणा की गई। फरीदाबाद में आयोजित पार् Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को श्री दुलीचंद फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का श Read More...
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : नगर निगम मुख्यालय पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को उस समय और अधिक मजबूती मिली, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 GAUTAM : नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 24 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे बांके बिहारी मंदिर पर बने खत्ते की सफाई के दौरान निगम Read More...
विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के निदेशक हरबीर सिंह बांगा एवं अमितबीर सिंह बांगा ने किया रक्तदान
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : IIAF Patron एवं Victura Techno
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में बहनों के साथ रक्षासूत्र Read More...