FARIDABAD

HindustanVision Saturday,29 August , 2026
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, सुमित गौड़ पहुंचे धरना स्थल

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM :  नगर निगम मुख्यालय पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को उस समय और अधिक मजबूती मिली, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ अपनी टीम के साथ हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में बीके चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।

इस अवसर पर यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, जिला प्रधान दलीप बोहत तथा जिला सचिव अनिल चिण्डालिया ने कांग्रेस पार्टी द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ का स्वागत किया।

धरने पर मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने एक भी सफाई कर्मचारी की स्थायी भर्ती नहीं की है, जबकि हरियाणा की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि एक ओर सफाई कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके स्थान पर नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। सुमित गौड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर कर्मचारी आंदोलनों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का कार्य किया था और कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करती रही है। इसके विपरीत भाजपा सरकार पर ठेका प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है।   श्री गौड़ ने कहा कि 20 दिन से अधिक हड़ताल होने के फरीदाबाद शहर के सैक्टरों, कालोनियो में गंदगी और कूड़े के पहाड़ लग गए है। सडक़ पर पड़े इन ढेरों के पास से गुजरना भी हो रहा है। ऊपर से बरसाती मौसम के चलते बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। सरकार न तो कर्मचारियों की मांगों को मान रही और न ही उसे हरियाणा वासियों की चिंता है। सरकार केवल हठधर्मिता लेकर बैठी हुई है।

सुमित गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर हड़ताली कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और ठेका प्रथा सहित कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, सुमित गौड़ पहुंचे धरना स्थल

More News

8/29/2026 8:55:29 PM
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, सुमित गौड़ पहुंचे धरना स्थल

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM :  नगर निगम मुख्यालय पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को उस समय और अधिक मजबूती मिली, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्त Read More...

8/29/2026 7:45:51 PM
कर्मचारी 24 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026  GAUTAM : नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 24 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे  बांके बिहारी मंदिर पर बने खत्ते की सफाई के दौरान निगम Read More...

8/29/2026 7:41:55 PM
उद्योगपति हरदीप सिंह बांगा के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के निदेशक हरबीर सिंह बांगा एवं अमितबीर सिंह बांगा ने किया रक्तदान
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM :  IIAF Patron एवं Victura Techno Read More...

8/29/2026 7:37:17 PM
रिश्तों की पावन डोर, विकास के संकल्प के साथ इंद्रा कॉलोनी को विकास की नई सौगात :  विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में बहनों के साथ रक्षासूत्र Read More...

8/29/2026 7:32:10 PM
विपुल गोयल, कहा, जनहित में मानव सेवा समिति के कार्य सराहनीय 

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026  GAUTAM : पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान जारी रखते हुए शनिवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर 9 में 11 फलदार व छायादार पौधे लगा Read More...

8/28/2026 8:00:34 PM
रक्षाबंधन सम्मान और संकल्प का संदेश बेटियों व विशेष बच्चों के साथ विपुल गोयल ने मनाया पावन पर्व

FARIDABAD NEWS 28 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध् Read More...

8/28/2026 7:56:57 PM
नीमका कारागार बल्लभगढ़ में वैदिक रक्षा बंधन

FARIDABAD NEWS 28 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के महिला उत्थान मंडल द्वारा श्री रामा भाई  के निर्देशन में वैदिक रक्षा बंधन कार्यक्रम जिला कारागार नीमका बल्लभगढ़ फरीदाबा Read More...

8/27/2026 6:27:34 PM
भारत की सबसे बड़ी ताकत है युवा शक्ति, युवाओं से ही बनेगा विकसित भारत : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM ; भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठ Read More...


Welcome