- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,29 August , 2026
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में बहनों के साथ रक्षासूत्र के इस पवित्र बंधन के उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बहनों से आत्मीय संवाद किया और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, इंद्रा कॉलोनी के चहुंमुखी विकास एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना और क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास है।
उन्होंने कहा कि इंद्रा कॉलोनी के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनसुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण प्रमुख रूप से शामिल है, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की धरोहर हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा के साथ मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी दिशा में डिस्पेंसरी एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और कम्युनिटी सेंटर से जुड़े विकास कार्यों को भी प्रस्तावित योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में सड़कों, सीवर एवं नालियों, पाइपलाइन तथा स्ट्रीट लाइट से जुड़े आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद से अब तक इंद्रा कॉलोनी में ढाई करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। सड़क, जल निकासी, सीवर, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वार्ड नंबर 14 के समग्र विकास को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पूरे वार्ड का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है और आगामी समय में लगभग 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड नंबर 14 में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की तस्वीर और अधिक सशक्त एवं बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे। इसी सोच के साथ फरीदाबाद में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवर, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प इंद्रा कॉलोनी को एक ऐसी आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करना है, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, हर गली रोशन हो और हर घर तक स्वच्छ जल एवं सुव्यवस्थित सीवर व्यवस्था पहुंचे। विकास का यह सिलसिला आगे भी पूरी गति के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह, जनता का विश्वास और क्षेत्रवासियों का सहयोग ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर मिले स्नेह और आशीर्वाद को जनसेवा के संकल्प में परिवर्तित करते हुए इंद्रा कॉलोनी और पूरे वार्ड नंबर 14 के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
जनकल्याण और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद करण सिंगला, अजीत नंबरदार, पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधनी, सुरेंद्र नटनगर, राधिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 GAUTAM : नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 24 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे बांके बिहारी मंदिर पर बने खत्ते की सफाई के दौरान निगम Read More...
उद्योगपति हरदीप सिं देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 719 यूनिट रक्त एकत्रित
: विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के निदेशक हरबीर सिंह बांगा एवं अमितबी Read More...
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में बहनों के साथ रक्षासूत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 GAUTAM : पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान जारी रखते हुए शनिवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर 9 में 11 फलदार व छायादार पौधे लगा Read More...
FARIDABAD NEWS 28 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध् Read More...
FARIDABAD NEWS 28 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के महिला उत्थान मंडल द्वारा श्री रामा भाई के निर्देशन में वैदिक रक्षा बंधन कार्यक्रम जिला कारागार नीमका बल्लभगढ़ फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM ; भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठ Read More...
: उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने और ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना को लेकर कुलगुरु की पहल से कौशल शिक्षा को मिला बढ़ावा
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM
Read More...