- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,27 August , 2026
: उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने और ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना को लेकर कुलगुरु की पहल से कौशल शिक्षा को मिला बढ़ावा
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट (सीसीएसडी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जारी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अब तक 75 प्रतिशत से अधिक दाखिले कर लिए है, जो विगत वर्षों की तुलना में कौशल शिक्षा के लिए युवाओं के बढ़ते रुझान को दर्शाता है। कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 500 से अधिक सीटें हैं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक लगभग 400 से अधिक विद्यार्थियों के
के उम्मीद है।
वर्ष 2013 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की कम्युनिटी कॉलेज योजना के तहत स्थापित कम्युनिटी कॉलेज वर्तमान में लगभग 10 रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जिनमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के बी. वॉक तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। यह हरियाणा के सबसे पुराने एवं सफल कम्युनिटी कॉलेजों में से एक है तथा इसके पाठ्यक्रमों को यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त है।
विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रमाणपत्र (डिग्री) देने वाला निकाय के रूप में मान्यता प्राप्त करना है। इससे विश्वविद्यालय को शैक्षणिक डिग्रियों के साथ-साथ राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप व्यावसायिक योग्यताएं प्रदान करने में सक्षम बनाया गया है।
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि कम्युनिटी कॉलेज में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि युवाओं की बदलती आकांक्षाओं और व्यावहारिक, कौशल आधारित तथा रोजगारपरक शिक्षा के प्रति उनके बढ़ते रुझान को दर्शाती है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य कौशल विकास को मुख्यधारा की उच्च शिक्षा के साथ प्रभावी रूप से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े नए पाठ्यक्रमों के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कम्युनिटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव गोयल ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं में कौशल आधारित शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि का एक प्रमुख कारण विश्वविद्यालय की ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना है, जिसे कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार की पहल पर शुरू किया गया है। यह योजना ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल आधारित उच्च शिक्षा के द्वार खोलने तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक एवं रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियों और समकालीन उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप शुरू किए गए पाठ्यक्रम भी विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और कुलसचिव प्रो. अजय रँगा के नेतृत्व में कौशल विकास को निरंतर बढ़ावा दे रहा है। डीन इंस्टीट्यूशन प्रो. मुनीष वशिष्ठ के निरंतर सहयोग से कौशल आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने के विश्वविद्यालय के प्रयासों को और गति मिली है।
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM ; भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठ Read More...
: उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने और ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना को लेकर कुलगुरु की पहल से कौशल शिक्षा को मिला बढ़ावा
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM
Read More...
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण, आध्यात्मिक संरक्षण और आत्मीयता का पवित्र प्रतीक है। रक्षासूत Read More...
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 26 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 28 अ Read More...
FARIDABAD NEWS 26 AUG 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के कर सलाहकारों और करदाताओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको Read More...
FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण Read More...
- 8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य
- राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM :
Read More...