FARIDABAD

HindustanVision Thursday,27 August , 2026
रक्षासूत्र केवल धागा नहीं, अटूट विश्वास का प्रतीक है : जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM :  रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण, आध्यात्मिक संरक्षण और आत्मीयता का पवित्र प्रतीक है। रक्षासूत्र मनुष्य को प्रेम और विश्वास की उस अदृश्य डोर से बांधता है, जो जीवनभर साथ रहती है। यह भावपूर्ण संदेश श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने रक्षाबंधन के अवसर पर दिया।

सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में ब्रह्माकुमारी केंद्र, सेक्टर-46 की संचालिका बीके मधु बहन ने स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की कलाई पर विधि-विधानपूर्वक रक्षासूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

इस अवसर पर भावुक बीके मधु बहन ने कहा कि स्वामी जी का स्नेहपूर्ण सान्निध्य अशांत मन को भी शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उनकी कृपा से अनेक लोग आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।

रक्षासूत्र स्वीकार करते हुए महाराज जी ने कहा कि यह केवल धागा नहीं, बल्कि अटूट विश्वास और पवित्र संकल्प का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का संबंध भी इसी विश्वास और समर्पण पर आधारित है। गुरु का आशीर्वाद शिष्य के जीवन में मंगल, आत्मबल और आध्यात्मिक संरक्षण का आधार बनता है।

इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधिकारी आशा कुमारी ने भी श्री गुरु महाराज जी को रक्षासूत्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में श्रद्धा, स्नेह और आध्यात्मिक भावनाओं का वातावरण बना रहा।

रक्षासूत्र केवल धागा नहीं, अटूट विश्वास का प्रतीक है : जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

More News

8/27/2026 6:27:34 PM
भारत की सबसे बड़ी ताकत है युवा शक्ति, युवाओं से ही बनेगा विकसित भारत : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM ; भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठ Read More...

8/27/2026 6:20:08 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज में 2026-27 में अब तक 75 प्रतिशत से अधिक दाखिले

:  उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने और ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना को लेकर कुलगुरु की पहल से कौशल शिक्षा को मिला बढ़ावा
FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM Read More...

8/27/2026 6:15:49 PM
रक्षासूत्र केवल धागा नहीं, अटूट विश्वास का प्रतीक है : जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM :  रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण, आध्यात्मिक संरक्षण और आत्मीयता का पवित्र प्रतीक है। रक्षासूत Read More...

8/27/2026 5:39:23 PM
म्यूटेशन प्रक्रिया होगी सरल, नागरिकों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM  : हरियाणा सरकार राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ Read More...

8/26/2026 8:45:48 PM
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 26 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 28 अ Read More...

8/26/2026 4:45:05 PM
एसोसिएशन का यह संकल्प है कि फरीदाबाद का एक-एक कर सलाहकार हर नए कानून से पूरी तरह अपडेट रहे : आरुष गुप्ता 

FARIDABAD NEWS 26 AUG 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के कर सलाहकारों और करदाताओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको Read More...

8/25/2026 6:51:23 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण Read More...

8/25/2026 6:46:03 PM
बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन : मूर्ति दलाल

- 8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य
- राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...


Welcome