- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,31 August , 2026
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में बीके चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खडग़े द्वारा हल्द्वानी में एक सभा आयोजित की गई थी। सभा के बाद एक तथाकथित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मैदान को गंगाजल से धोने की घटना सामने आई थी, जिसको लेकर पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों एवं दलित संगठनों ने कड़ा रोष व्यक्त किया था और संबंधित संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने संबंधित संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनकी शिकायत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बलजीत कौशिक ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की कार्रवाई को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तराखंड पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस नहीं लेती और संबंधित संगठन के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
जिलाध्यक्ष श्री कौशिक कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएंगे और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किए गए मामले के विरोध में लगातार आवाज बुलंद करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में योगेश ढींगड़ा, विनोद कौशिक, अशोक रावल, अंश वत्स, डा. सौरभ शर्मा, गौरव ढींगड़ा, हेमलता शर्मा, मनोज अग्रवाल, वेद प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा, ब्लॉक अध्यक्ष अरूण सिंह, ऋतु कुुण्डू, हातिम अधाना, राहुल सरदाना, ईशांत कथूरिया, बलजीत अरोड़ा, सुदेश डागर, सरला भमोत्रा, शालिनी चोपड़ा, राजकुमार शर्मा, तन्नू शर्मा, जीत सिंह नम्बरदार, विरेन्द्र सिंह, पंकज बत्रा, नसिमा खातून, मधुसूदन झा, विपिन बिहारी, प्रभु झा, त्रिभुवन सिंह, राजनाथ सिंह, विजय यादव, ज्ञानेन्द्र यादव, हरिदत्त शर्मा, श्याम मोहन, सुरेश प्रधान, महेश चित्तौडिय़ां, विकास फागना, चिरंजीलाल भारद्वाज, जयभगवान भारद्वाज, एस के पाराशर, सुन्दर नेताजी, प्रवीण शर्मा, एन.के. शर्मा, पीयूष सिंह, धर्म शर्मा, पंकज शर्मा, सुरेश बेनीवाल, मोहसिन खान, पे्रम यादव, अर्जुन तंवर, पंकज डागर, चिराग चौधरी और रमेश कौशिक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
सुमित गौड़ ने केंद्रीय मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री चेताया
गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता ने सुना लोगों का दुखड़ा
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन त Read More...
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज फरीदाबाद जिला क Read More...
हरियाणा रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन व राज्य प्रधान चुनाव संपन्न
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 ; GAUTAM : रेडियोलॉजी आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : सेक्टर 21 ए डब्ल्यूए सीआरए चुनाव में गजराज नागर ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर अपने नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगवा दी। गज Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों को मिलेंगे उपहार; विशेष ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा थैलेसीमिय Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM ; देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के गठन की आज औपचारिक घोषणा की गई। फरीदाबाद में आयोजित पार् Read More...
FARIDABAD NEWS 30 AUG 2026 : GAUTAM : अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को श्री दुलीचंद फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का श Read More...