FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,01 September , 2026
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे सुमित गौड़, सेवा भाव से कराई भोजन की व्यवस्था

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल 27वें दिन में प्रवेश, बोले सुमित गौड़—पहले भी साथ थे, आज भी हैं और आगे भी मजबूती से साथ खड़े रहेंगे
FARIDABAD NEWS 01 SEP 2026 : GAUTAM  :  नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल फरीदाबाद में 27वें दिन में प्रवेश कर गई है। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने आज धरनास्थल पर पहुंचकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनका समर्थन पहले भी था, आज भी है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष भाई नरेश शास्त्री जी, जिलाध्यक्ष भाई बलबीर जी, बल्लभगढ़ से मगनबीर चौधरी, एडवोकेट शशांक जैन, सनी बादल, अजयबीर, मोनू चौधरी, फिरोज, विवेक शर्मा आदि अन्य साथी शामिल रहे। सुमित गौड़ ने नर सेवा नारायण सेवा की भावना के तहत अपनी ओर से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात शहर की सफाई व्यवस्था संभालकर आम जनता की सेवा करते हैं, इसलिए उनके संघर्ष के समय उनके साथ खड़ा होना और अपनी ओर से सेवा करना सम्मान और अपनत्व का भाव है। सुमित गौड़ ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब केवल शहर के मुख्य इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के शहरों, कॉलोनियों और गांवों के लोग भी सफाई व्यवस्था को लेकर काफी परेशान हैं। सरकार को कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए, क्योंकि सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले उन्होंने सीही गांव का दौरा किया था, जो ग्रामीण क्षेत्र होने के साथ-साथ सेक्टर और कॉलोनी से भी जुड़ा हुआ है तथा सेक्टर-3 के बराबर आबादी वाला बड़ा क्षेत्र है। वहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह जलभराव और सीवर भरे हुए हैं, जिसके कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। गंदगी और जलभराव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। सुबह लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए निकलने, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सुमित गौड़ ने कहा कि गेस्ट टीचर को देख लो, जेन जी को देख लो, आंगनबाड़ी वर्करों को देख लो, ऐसा कोई कर्मचारी वर्ग नहीं है जो इस भाजपा सरकार में शोषण और परेशानी से अछूता हो। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की आवाज सुनने के बजाय उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो इसका सीधा नुकसान जनता को उठाना पड़ेगा। शहर में गंदगी बढऩे और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सरकार को हठधर्मिता छोडक़र तुरंत कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का समाधान निकालना चाहिए।

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे सुमित गौड़, सेवा भाव से कराई भोजन की व्यवस्था

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome