- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,01 September , 2026
हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के पिताजी रूप सिंह नागर को है प्रकृति से प्रेम
FARIDABAD NEWS 01 SEP 2026 GAUTAM : गुर्जर कल्याण परिषद पलवल द्वारा कुलसीपुर में आयोजित सामाजिक समारोह में समाज सेवा, समाज के उत्थान और एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबूजी रूप सिंह नागर को प्रतिष्ठित गुर्जर रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
परिषद की ओर से जारी उपाधि-पत्र में कहा गया है कि चौधरी रूप सिंह नागर का सामाजिक एवं जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय है। समाज के प्रति उनकी सेवाभावना, समर्पण और सक्रिय सहभागिता ने उन्हें समाज के बीच एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। समारोह में विशेष रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय सहभागिता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।
परिषद के पदाधिकारियों ने बाबूजी रूप सिंह नागर को सम्मानित करते हुए उनके सेवाभावी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की और आशा व्यक्त की कि उनका सामाजिक योगदान भविष्य में भी समाज के लोगों को सेवा, एकता और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
गुर्जर रत्न से सम्मानित किए जाने पर रूप सिंह नगर ने कहा कि वह विधाता की बनाई सृष्टि की सेवा करने में लगे हैं। इस कार्य को समाज यदि प्रतिष्ठा लायक समझता है तो मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं और मैं भविष्य में भी अपने जीवन को लगाए रखूंगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक चौ. खड़क सिंह भड़ाना, प्रधान मनोज पटेल, महासचिव डॉ. ओमवीर सिंह चेची आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए गंभीरता से कर रही है प्रयास : विपुल गोयल
CHANDIGARH NEWS 01 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल से सोमव
Read More...
FARIDABAD NEWS 01 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में सात सितंबर तक होने वाले आठ दिवस Read More...
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल 27वें दिन में प्रवेश, बोले सुमित गौड़—पहले भी साथ थे, आज भी हैं और आगे भी मजबूती से साथ खड़े रहेंगे
FARIDABAD NEWS 01 SEP 2026 : GA
Read More...
हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के पिताजी रूप सिंह नागर को है प्रकृति से प्रेम
FARIDABAD NEWS 01 SEP 2026 GAUTAM : गुर्जर कल्याण परिषद पलवल द्वारा कुलसीपुर
Read More...
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद समेत हरियाणा के चार क्लस्टरों में स्थापित होंगे इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, प्रतिदिन 5 हजार टन कचरे का होगा वैज्ञानिक Read More...
सुमित गौड़ ने केंद्रीय मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री चेताया
गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता ने सुना लोगों का दुखड़ा
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन त Read More...
FARIDABAD NEWS 31 AUG 2026 : GAUTAM : उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज फरीदाबाद जिला क Read More...