- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,01 September , 2026
सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए गंभीरता से कर रही है प्रयास : विपुल गोयल
CHANDIGARH NEWS 01 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल से सोमवार को पटवारी एवं कानूनगो प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में आ रही समस्याओं सहित अपनी अन्य मांगों को विस्तारपूर्वक रखा। मुलाकात के बाद पटवारी एवं कानूनगो ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
मंत्री विपुल गोयल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत और आपसी समन्वय के माध्यम से किया जाना चाहिए।
विपुल गोयल ने कहा कि पटवारी एवं कानूनगो राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। भूमि रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी, गिरदावरी सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाओं से आमजन सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन सेवाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। हड़ताल समाप्त करने का पटवारी एवं कानूनगो का निर्णय जनहित में स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ आमजन को समयबद्ध और सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उठाई गई मांगों को संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और नियमानुसार उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि प्रदेश में विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें। उन्होंने पटवारी एवं कानूनगो द्वारा हड़ताल समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अब वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों पर लौटें और आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।
विपुल गोयल ने कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। कर्मचारियों की जायज समस्याओं पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करती है और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने के लिए हमेशा तत्पर है।
पटवारी एवं कानूनगो प्रतिनिधिमंडल ने भी मंत्री विपुल गोयल का उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया तथा ज्ञापन सौंपने के साथ ही हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...