FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,02 September , 2026
महाराष्ट्र मित्र मंडल के रजत जयंती गणेश उत्सव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करेंगे शिरकत

FARIDABAD NEWS 02 SEP 2026 : GAUTAM :  आज महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और गौरव का दिन रहा। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल, सचिव प्रवीन राठौड़,ओमप्रकाश पांचाल, डी. एम. थोटे, विकास शेवाले, लक्ष्मण पांचाल, श्रीकांत चास्कर, तेजस,  सचिन एवं मंडल के अन्य सम्माननीय सदस्यों ने भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी से आत्मीय भेंट कर आगामी भव्य गणेशोत्सव का निमंत्रण सादर दिया। नितिन गडकरी भारत सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं और देश के विकास, आधुनिक सड़क एवं राजमार्ग निर्माण तथा मजबूत आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपने सरल, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के कारण वे देशभर में एक लोकप्रिय और सम्मानित नेता के रूप में जाने जाते हैं।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  ने महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद के निमंत्रण को आत्मीयता से स्वीकार करते हुए इस वर्ष गणेशोत्सव में बप्पा के दर्शन हेतु आने की सहमति प्रदान की। इस समाचार से मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा फरीदाबाद और महाराष्ट्रीयन समाज में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने कहा महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने कहा“देश के विकास पुरुष और भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हमारेगणेशोत्सव में आगमन हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके सान्निध्य से न केवल मंडल के सदस्य, बल्कि संपूर्ण फरीदाबाद एवं महाराष्ट्रीयन समाज को प्रेरणा और उत्साह प्राप्त होगा। यह हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है कि वे बप्पा के दर्शन हेतु पधार रहे हैं।”मंडल के सचिव प्रवीन राठौड़ ने भी अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा गडकरी का व्यक्तित्व जनसेवा, विकास और प्रगति का प्रतीक है। उनके आगमन से हमारे गणेशोत्सव की शोभा और बढ़ेगी तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।”महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद इस वर्ष गणेशोत्सव को विशेष रूप से भव्य और सांस्कृतिक रूप
से समृद्ध बनाने की योजना बना रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम,
समाजोपयोगी उपक्रम और सामाजिक जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। मंडल
ने बताया कि इस वर्ष गणेशोत्सव में विशेष रूप से आरोग्य शिबिर, सांस्कृतिक संध्या और बाल
प्रतिभा प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

महाराष्ट्र मित्र मंडल के रजत जयंती गणेश उत्सव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करेंगे शिरकत

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome