FARIDABAD

HindustanVision Thursday,03 September , 2026
कर्मचारी कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग, सुमित भाटिया के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया के नेतृत्व में युवाओं व दूसरी पार्टी से आए नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताई। विभिन्न राजनीतिक दलों से कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का पार्टी नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जॉइनिंग कार्यक्रम में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस से जुडऩा फरीदाबाद में कर्मचारी एवं युवा वर्ग के बीच कांग्रेस की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन केसर सिंह डागर, प्रदेश सचिव राजकुमार चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, युवा कांग्रेस कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पराग गौतम तथा पृथला विधानसभा अध्यक्ष भाई दीपक तंवर मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. उदित राज के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की न्याय, संविधान बचाओ और सामाजिक न्याय की विचारधारा में पूर्ण आस्था व्यक्त की।
इस मौके पर कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद में कर्मचारी और युवा वर्ग तेजी से कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कांग्रेस में बढ़ता विश्वास आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।
सुमित भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाली है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा और कर्मचारी वर्ग कांग्रेस के साथ जुडऩे के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करें।
सैकड़ों युवाओं की इस जॉइनिंग को फरीदाबाद में कर्मचारी कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कर्मचारी कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग, सुमित भाटिया के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

More News

9/3/2026 8:44:55 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 ब्रांच में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

FARIDABAD NEW 03 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...

9/3/2026 8:30:46 PM
कर्मचारी कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग, सुमित भाटिया के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया के Read More...

9/3/2026 8:28:06 PM
भाजपा फरीदाबाद की जिला मासिक बैठक अटल कमल में हुई सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हु Read More...

9/3/2026 8:19:56 PM
भाजपा एससी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का एससी मोर्चा​ के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM :  भाजपा एस मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा एस मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहा Read More...

9/3/2026 8:16:41 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा श्री सिद्धदाता आश्रम, 4 सितंबर को गूंजेगा कान्हा का जयकारा

FARIDABAD NEWS 03 SEP 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रंग-बिरंगी Read More...

9/2/2026 6:30:34 PM
3 सितंबर को प्रदेशभर के निकाय कार्यालयों में कामकाज ठप करेंगे कर्मचारी

सरकार की एकतरफा घोषणा मंजूर नहीं, नियमितीकरण से कम कुछ स्वीकार नहीं : शास्त्री

 

पालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल चार दिन बढ़ाकर 6 सितंबर तक जारी रखने का ऐलानRead More...

9/2/2026 6:00:49 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पावन झांकियों का आनंद ले सकेगे श्रद्धालुगण

FARIDABAD NEWS 02 SEP 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी ह Read More...

9/2/2026 5:52:46 PM
महाराष्ट्र मित्र मंडल के रजत जयंती गणेश उत्सव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करेंगे शिरकत

FARIDABAD NEWS 02 SEP 2026 : GAUTAM :  आज महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और गौरव का दिन रहा। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल, सचिव&n Read More...


Welcome