- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,07 September , 2026
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की।
एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।
समाधान शिविर में सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...
सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान
एवं मानवता का संदेश
समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान स
Read More...
लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
FARIDABAD NEWS 07 SEP 2026 : GAUTAM : शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फो Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री क Read More...
श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 SEPT 2026 : GAUTAM : साई धाम में शिर्डी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी की ओर से “साई धाम ज्ञान पुरस्कार 2026” का भव्य आयोजन Read More...
जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 05 SEP 2026 GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर
Read More...